महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे क्या बोल गए? केरल मिनी पाकिस्तान है...इसीलिए राहुल और प्रियंका

महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे क्या बोल गए? केरल मिनी पाकिस्तान है...इसीलिए राहुल और प्रियंका

महाराष्ट्र  : महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बहाने केरल पर निशाना साधा और विवादित बयान दिया है. कणकवली से बीजेपी के विधायक नितेश राणे ने केरल को मिनी पाकिस्तान कह दिया है. और ये भी कहा कि केरल के आतंकी गांधी परिवार को ही वोट देते हैं. नितेश राणे ने राहुल-प्रियंका पर केरल का माहौल खराब करने का भी आरोप लगाया है.

राहुल गांधी ने केरल के वायनाड से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का चुनाव जीता था, उनके बाद अब प्रियंका गांधी ने वायनाड से बड़ी जीत दर्ज की है. बीते रविवार को नितेश राणे पुणे की पुरंदर तहसील में एक रैली को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान ही राणे ने राहुल और प्रियंका पर बड़ा हमला किया. उन्होंने केरल के वोटर्स पर भी निशाना साधा.

धर्मांतरण और लव जिहाद का भी मुद्दा उठाया

नितेश राणे ने इस दौरान आरोप लगाया कि सभी आतंकवादी गांधी परिवार को ही वोट करते हैं. पुरंदर तहसील की रैली में नितेश राणे ने आरोप लगाया कि आतंकवादियों ने पहले राहुल को वोट दिया और अब उनकी बहन प्रियंका को वोट दिया है.

रविवार के इस विवादित बयान के बाद भी राणे यहीं नहीं रुके. उन्होंने सोमवार को फिर कहा कि केरल भारत का हिस्सा है. वहां आतंकवाद का पनपना ठीक नहीं. राणे अपने संबोधन में दक्षिणी राज्यों में हिंदुओं के धर्मांतरण के साथ-साथ लव जिहाद का मुद्दा भी जोर शोर से उठा रहे थे.

नितेश राणे के बयान पर कांग्रेस का पलटवार

केरल को मिनी पाकिस्तान कहने पर विवाद भी खड़ा हो गया है. नितेश राणे विपक्षी दलों के पलटवार का भी सामना कर रहे हैं. कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ लेने के बाद इस तरह का बयान सौहार्द के लिए खतरनाक है. केरल को भारत का मिनी पाकिस्तान कहना ठीक नहीं.

उन्होंने कहा कि राणे जिस प्रकार से कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दलों के वोटर्स को आतंकवादी कहते हैं, यह उचित नहीं. ऐसे व्यक्ति को कैबिनेट में रहने का कोई हक नहीं. कांग्रेस ने कहा कि भाजपा को राणे के इस बयान पर स्पष्टीकरण देना चाहिए.










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments