शासकीय  माध्यमिक शाला माटरी (डौंडीलोहारा )में विद्यार्थियों ने की तालाबंदी

शासकीय माध्यमिक शाला माटरी (डौंडीलोहारा )में विद्यार्थियों ने की तालाबंदी

बालोद :  विकासखंड मुख्यालय डौंडीलोहारा से 12 किलोमीटर दूर ग्रामीण अंचल शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला माटरी में विद्यार्थियों,  शाला प्रबंधन समिति व ग्रामीणों के सहयोग से तालाबंदी की वे वहां कार्यरत शिक्षिका श्रीमती अंसारी के स्थानांतरण हेतु तालाबंदी की है विद्यार्थियों,ग्रामीणों, पालकों व प्रबंधन समिति के सदस्यों का आरोप है कि श्रीमती अंसारी मैडम शाला में  और समय पर नहीं आती विद्यार्थियों को पढ़ाने के जगह में मोबाइल चलाते रहती हैं और जब से यहां पदस्थापन हुआ है ज्यादातर समय अवकाश पर रहती हैं इससे विद्यार्थियों का पढ़ाई व अनुशासन प्रभावित हो रहा है .अतः समस्त विद्यार्थीयों पालकों ग्रामीणों व प्रबंधन समिति के सदस्यों ने शासन से मांग की है कि ऐसे शिक्षिका का यहां से स्थानांतरण कराया जाए.जैसे ही तालाबंदी की सूचना  तहसील मुख्यालय को प्राप्त हुआ तहसीलदार श्री एच आर नायक व विकासखंड शिक्षा अधिकारी  श्री हिमांशु मिश्रा अपने दोनों सहायक विकासखंड अधिकारियों के साथ पूर्व माध्यमिक शाला माटरी पहुंच कर  विद्यार्थियों, ग्रामीणों ,पालकों व शाला प्रबंधन समितियां के सदस्यों के साथ चर्चा कर तालाबंदी समाप्त कराया.विकास खंड शिक्षा अधिकारी के अनुसार पदस्थ शिक्षिका श्रीमती अंसारी के संबंध में जानकारी लेने पर बताया गया कि पदस्थ शिक्षिका श्रीमती अंसारी के संबंध में जानकारी उच्च कार्यालय को भेज दिया गया है वहां से आदेश प्राप्त होते ही कार्यवाही की जाएगी.










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments