जगदलपुर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने वर्ष 2026 तक प्रदेश से नक्सलियों का सफाया करने का जो लक्ष्य तय किया था। उस पर प्रदेश सरकार खरी उतरती दिखाई दे रही है। वर्ष 2024 बस्तर सहित देश के नक्सल इतिहास में अब तक का सर्वाधिक सफल वर्ष सिद्ध हुआ।
इस साल बस्तर में अब तक 237 नक्सलियों को ढेर किया जा चुका है। इसमें से 217 के शव पुलिस को मिले हैं। अन्य 20 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि नक्सली स्वयं कर चुके हैं। इस अवधि में 925 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है, तो वहीं 792 नक्सली अपने हथियार छोड़ मुख्यधारा में लौट आए हैं।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments