लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर 03 लाख ईनामी माओवादी ने किया आत्मसमर्पण

लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर 03 लाख ईनामी माओवादी ने किया आत्मसमर्पण

दंतेवाड़ा  : जिला दन्तेवाड़ा में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान तथा छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति के तहत जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के द्वारा भटके हुए माओवादियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए लगातार संपर्क एवं संवाद कर शासन की नक्सल पुनर्वास नीति का व्यापक प्रचार-प्रसार गॉव-गॉव तक किया जा रहा है, इसके प्रभाव में लगातार शीर्ष माओवादियों सहित भटके हुए माओवादियों द्वारा आत्मसमर्पण किया जा रहा है। नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा, माओवादी संगठनों के भीतर आंतरिक मदभेद और जंगलो में रहने की कठिनाईयों से तंग आकर नक्सलवाद की ओर भटके युवा अब समाज के मुख्यधारा में जुड़ने का संकल्प करके 03 लाख ईनामी माओवादी प्लाटून नंबर 12 सेक्शन डिप्टी कमांडर हुर्रा सोड़ी उम्र लगभग 26 वर्ष जाति मुरिया निवासी हंड्री थाना गंगालूर जिला बीजापुर ने आत्मसमर्पण की इच्छा जाहिर करते हुये लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान के तहत दिनांक 01 जनवरी 2025 को  डीआरजी कार्यालय दन्तेवाड़ा में आत्मसमर्पण किया।उक्त माओवादी को आत्मसमर्पण कराने में 111 वीं वाहिनी सीआरपीएफ की आसूचना शाखा दन्तेवाड़ा का विशेष योगदान रहा।लोन वर्राटू अभियान के तहत् अब तक 209 ईनामी सहित कुल 889 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके है।दंतेवाड़ा पुलिस विभाग द्वारा बुधवार दोपहर 02 बजे उक्त जानकारी मीडिया को दी गई।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments