नए चेहरे को कमान,जिलाध्यक्षों के नाम कब होंगे घोषित 

नए चेहरे को कमान,जिलाध्यक्षों के नाम कब होंगे घोषित 

रायपुर : भाजपा के जिलाध्यक्षों की घोषणा कब  की जाएगी। इस सिलसिले में सभी जिलों में बैठक कर जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान किया जाएगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरणदेव ने बताया कि सभी जिलों में नए चेहरे को जिलाध्यक्ष बनाया जाएगा।

सिंहदेव ने बताया कि, बीजेपी संगठन की गतिविधियां अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। इस सिलसिले में कल दिल्ली में भाजपा छत्तीसगढ़ के नेताओं और राष्ट्रीय नेतृत्व के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाध्यक्षों के चयन के लिए तैयार किए गए पैनल पर गहन चर्चा की गई है। बैठक के दौरान जिलाध्यक्षों के चयन के लिए बनाए गए पैनल पर विस्तार से मंथन किया गया। सभी जिलों के अध्यक्षों के नाम तय कर लिए गए हैं। संगठन चुनाव के नए नियम और शर्तों को ध्यान में रखते हुए, इस बार अधिकतर जिलों में नए चेहरों को मौका दिया जाएगा। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि, यह बदलाव संगठन को और मजबूत करेगा।

सिंहदेव ने बताया कि, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का शताब्दी वर्ष अलग-अलग चरणों में मनाया जाएगा। इसके अलावा संविधान के 75वें वर्ष में विभिन्न चरणों में कार्यक्रमों का आयोजन होगा। विचार गोष्ठी, गुड गवर्नेस और विकास के दृष्टि से कार्यक्रम होंगे। आपको बता दें कि, दिल्ली में आयोजित इस बैठक में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय संगठन और केंद्रीय संगठन के पदाधिकारी भी शामिल हुए थे।

चर्चा का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ में जिलाध्यक्षों के नामों को अंतिम रूप देना था। बैठक में छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी नितिन नबीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख मौजूद रहे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments