बीजापुर में नक्सली हमला, ड्राइवर समेत 9 शहीद

बीजापुर में नक्सली हमला, ड्राइवर समेत 9 शहीद

बीजापुर  : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ा नक्सली हमला हुआ है। यहां एक बड़ा IED ब्लास्ट हुआ है, जिसमें कई जवान शहीद हो गए हैं और 8 जवान गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के मुताबिक, नक्सिलियों ने जाल बिछा रखा था, जैसे ही सुरक्षाबलों को काफिला गुजरा IED ब्लास्ट हो गया। इस हमले में 9 जवानों के शहीद होने की खबर सामने आ रही है, जिसमें 8 DRG जवान और एक ड्राइवर शामिल हैं। बताया जा रहा रहा कि कुटरु मार्ग पर जवानों के वाहन को IED ब्लास्ट कर उड़ा दिया गया है।

ऑपरेशन से लौट रहे थे सभी

आईजी बस्तर ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों द्वारा IED विस्फोट के जरिए वाहन उड़ाए जाने से दंतेवाड़ा के आठ DRG जवान और एक ड्राइवर समेत नौ लोगों की मौत हो गई। वे दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर के संयुक्त अभियान से लौट रहे थे। 

बस्तर आईजी ने आगे कहा कि दंतेवाड़ा/नारायणपुर/बीजापुर के  संयुक्त ऑपरेशन पार्टी ऑपरेशन कर वापस लौट रही थी। दोपहर लगभग 2.15 बजे जिला बीजापुर के थाना कुटरू क्षेत्रांतर्गत ग्राम अम्बेली के पास  माओवादियों द्वारा आईईडी ब्लास्ट कर सुरक्षा बल के वाहन को उड़ाया गया जिसमें दंतेवाड़ा DRG के 8 जवान  और एक ड्राइवर शहीद हो गए। कुल 9 के शहीद होने की सूचना है।

इससे पहले हुई थी सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ 

जानकारी दे दें कि इससे पहले नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर दक्षिण अबूझमाड़ के एक जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच शनिवार शाम को मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ के बाद रविवार को 4 नक्सलियों के शव बरामद हुए थे। वहीं जारी अभियान के दौरान सोमवार को एक अन्य नक्सली का शव बरामद किया गया। अधिकारियों ने बताया था कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़कर 5 हो गई, जिसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments