गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 100 किलो से अधिक गांजा पकड़ा, 3 आरोपी गिरफ्तार

गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 100 किलो से अधिक गांजा पकड़ा, 3 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ :  छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने शहर के बीचों-बीच बसे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में लंबे समय से एक मकान समेत अलग-अलग ठिकानों से चल रहे गांजा के अवैध कारोबार पर छापेमारी कर भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने छापेमारी कर 100 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है. इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो कार को भी जब्त किया गया है.

जानकारी के अनुसार, पुलिस को देर रात सूचना मिली थी कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एक मकान में गांजे का कारोबार किया जा रहा है. इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मकान और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की. छापेमारी में भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार में कीमत लाखों रूपये आंकी जा रही है.

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ में गांजा तस्करी से जुड़े कई और बड़े खुलासे होने की उम्मीद हैं. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है.










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments