रायपुर : गौ सेवकों एवं अन्य हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने गौ तस्करी एवं गौ मांस बिक्री के विरोध में रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया। विदित हों की राजधानी रायपुर में दो दिन पूर्व गौ तस्करी एवं गौ मांस बिक्री की दुखद अपराध हुआ था ,इस मामले में कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई है प्रदेश में इस तरह के अपराध लगातार हों रहे है,इस असंवैधानिक कृत्य से हिंदुओ की धार्मिक भावनाएं आहत हों रही है,कार्यकर्ताओं ने गौ माता की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह एवं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की ।
धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए सभी एकजुट रहें : हिंदू संगठन
संयोजक घनश्याम चौधरी ने कहा कि इस ऐतिहासिक प्रदर्शन की अगुवाई संतों और धर्माचार्यों ने की. संतों ने अपने विचार रखते हुए गौ माता की सुरक्षा को प्रत्येक हिंदू की नैतिक और धार्मिक जिम्मेदारी बताया. उन्होंने कहा, गौ हत्या न केवल हमारे धर्म का अपमान है बल्कि यह समाज की जड़ों पर हमला है. उनके प्रेरणादायक शब्दों ने आंदोलन में मौजूद लोगों को नई ऊर्जा प्रदान की. हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने कहा, यह आंदोलन समाज के हर वर्ग के लिए एक प्रेरणा है कि धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए हम सभी को एकजुट होकर खड़ा होना होगा.
ये हैं सर्व हिंदू समाज की प्रमुख मांगें
एसपी ने दोषियों पर कठोर कार्रवाई का दिया आश्वासन
पुलिस अधीक्षक और प्रशासनिक अधिकारियों ने आंदोलनकारियों से मुलाकात की और उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया. एसपी ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए विशेष रणनीति बनाई जाएगी.
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments