अनुकंपा नियुक्ति पाकर 22 आश्रितों के चेहरे खिले

अनुकंपा नियुक्ति पाकर 22 आश्रितों के चेहरे खिले

बिलासपुर, 10 जनवरी 2025 : अपने पालक के असामयिक निधन के बाद नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे 22 आश्रितों को आज बिलासपुर नगर निगम में अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई। कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक अवनीश शरण ने मंथन सभागार में सभी आश्रितों को चतुर्थ श्रेणी के पद पर नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर निगम कमिश्नर अमित कुमार भी उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि 31 दिसंबर 2024 को उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने विभागीय समीक्षा बैठक में निर्देश दिए थे कि सभी नगरीय निकायों में अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रियाएं 10 जनवरी 2025 तक पूरी की जाएं। बिलासपुर नगर निगम ने इन निर्देशों का पालन करते हुए तत्परता से कार्य किया और समय-सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी कर सभी आश्रितों को आज नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

नियुक्ति पत्र पाकर आश्रितों के चेहरे खुशी से खिल उठे। सभी ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात की। उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आभार जताया। उप मुख्यमंत्री साव ने आश्रितों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सब मन लगाकर काम करें और संस्थान की प्रगति में योगदान दें।

कलेक्टर अवनीश शरण ने नगर निगम की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री  अरुण साव के निर्देशों के अनुरूप प्रक्रिया का क्रियान्वयन किया गया है। नियुक्ति पाने वालों में  नीता ठाकुर,रानो उर्फ क्षमता, वेद प्रकाश,  अन्नपूर्णा सोनी, परिवेश परिहार, लक्ष्मी जनोकर,गीता श्रीवास, हसीना बानो,  नीलेश श्रीवास, अजीत,  मो. यूनूस खान, मीना पाल,  बीना, शेख अमीन उल्ला,  विनोद कुमार डागोर,  मीरा तिवारी,  रजनी गुप्ता,  प्रदीप बघेल, शेखर मार्काे,  मो. यूनूस,  संजय कुमार, और रेशमा मलिक शामिल हैं।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments