बाइक सवार की फेंसिंग तार में फंसने से मौके पर हुई मौत

बाइक सवार की फेंसिंग तार में फंसने से मौके पर हुई मौत

जैजैपुर:- बाराद्वार थाना अंतर्गत ग्राम अकलसरा में श्यामदेव सतनामी पिता रामदास उम्र 35 वर्ष अकलसरा निवासी की फेंसिंग तार में गला फंसने से मौके पर ही मौत हो गई है। गौरतलब हो कि श्यामदेव अपने बाइक से अकलसरा से ठठारी की ओर जाते वक्त जोरवा मैदान के पास लगभग 10बजे गंगाराम चन्द्रा द्वारा अपने जमीन को फेंसिंग तार से घेर रहा था और उसी जमीन से होते हुए सतनामी मोहल्ला मेन रोड पहुंच मार्ग निकला है।उसी कांटा तार में गला फंसने से गला कट गया और मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पुलिस पहुंची और जांच जुट गई। परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया है और मुवावजे की मांग कर रहे हैं।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments