CGPSC गड़बड़ी केस में बड़ी कार्रवाई,डिप्टी कलेक्टर दंपति CBI की गिरफ्त में

CGPSC गड़बड़ी केस में बड़ी कार्रवाई,डिप्टी कलेक्टर दंपति CBI की गिरफ्त में

रायपुर :  CGPSC घोटाला मामले में 5 आरोपियों को आज फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा। इनमें सीजीपीएससी के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी के बेटे नीतेश सोनवानी, भतीजे साहिल सोनवानी, बजरंग पावर के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल के बेटे शशांक गोयल बहू भूमिका कटियार और तत्कालीन एग्जाम कंट्रोलर ललित गणवीर शामिल हैं। रविवार को टामन सिंह सोनवानी के भतीजे साहिल सोनवानी, डिप्टी कलेक्टर पद पर चयनित शशांक गोयल और भूमिका कटियार को गिरफ्तार किया गया था।

नितेश का DC पद पर सिलेक्शन हुआ था उसे 7वीं रैंक मिली थी। CBI ने पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को रायपुर कोर्ट में पेश किया था। CBI को रायपुर कोर्ट से एक दिन की ज्यूडिशियल रिमांड मिली। बचाव पक्ष के वकील गणेश गिरी गोस्वामी ने इसकी जानकारी दी। 2 दिन में ये पांचवी गिरफ्तारी है।

इससे पहले टामन सिंह सोनवानी के बेटे नीतेश सोनवानी और तत्कालीन डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गणवीर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने शनिवार को आज (सोमवार) तक दोनों को CBI को रिमांड पर सौंपा था। वहीं टामन सोनवानी और बजरंग पावर के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल पहले से जेल में बंद हैं। CGPSC केस में अरेस्ट आरोपी साहिल सोनवानी टामन सोनवानी के भतीजे हैं। इनका DSP के पोस्ट पर सिलेक्शन हुआ है। वहीं शशांक गोयल बजरंग पावर के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल बेटे और भूमिका कटियार बहू है। दोनों का डिप्टी कलेक्टर के पोस्ट पर चयन हुआ है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments