गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार : सोमवार को पौष पूर्णिमा छेरछेरा पर्व के शुभ अवसर पर पुरे प्रदेश के साथ पलारी अंचल में भी छेरछेरा पर्व पारम्परिक व् उत्साह के साथ मनाया जा रहा है l बच्चों से लेकर बड़े तक विभिन्न टोलियों में सुबह से ही निकल पड़े और छेर-छेरा .... माई कोठी के धान हेरहेरा ..... की गुहार लगाते हुए अन्नदान माँग रहे हैं l
गाँव से लेकर शहरों में भी लोग खुलकर अन्नदान कर रहे हैं! इसी क्रम में कसडोल की पूर्व विधायक व पूर्व संसदीय सचिव शकुंतला साहू ने अपने गृहग्राम रसौटा में छेरछेरा पर्व मनाया। इस अवसर पर उन्होंने गांव के सभी छेरछेरा मांगने वाले टोलियों व बच्चों को धान दान किया और छेरछेरा पर्व की शुभकामनाएं भी दी!