दिल्ली विधानसभा चुनाव :  कांग्रेस ने 16 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की

दिल्ली विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने 16 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की

दिल्ली विधानसभा चुनाव  : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 16 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में कृष्णा तीरथ का नाम भी शामिल है, उनको पटेल नगर से टिकट दिया गया है तो वहीं धर्मपाल लाकड़ा को मुंडका से उम्मीदवार बनाया गया है। एक सीट पर उम्मीदवार बदला गया है। गोकलपुर सीट से ईश्वर बागड़ी को टिकट दिया गया है। पहले प्रमोद कुमार जयंत का नाम घोषित किया गया था, अब ईश्वर बागड़ी दावेदारी करेंगे। अब तक कांग्रेस 70 में से 63 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

पार्टी ने अरीबा खान को ओखला से, पालम से मांगे राम को तो वहीं आर के पुरम से विशेष टोकस को टिकट दिया गया है। वहीं, गांधी नगर से कमल अरोड़ा, मॉडल टाउन से कुंवर करण सिंह और शाहदरा से जगत सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

देखें पूरी लिस्ट-

उम्मीदवारों की लिस्ट

 

दूसरी लिस्ट में 26 नामों का ऐलान  

इससे पहले कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट में 26 नामों का ऐलान किया था। कांग्रेस ने जंगपुरा फरहाद सूरी को टिकट दिया है। ये आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की सीट है। इसके अलावा सीमापुरी से राजेश लिलोठिया, उत्तम नगर से मुकेश शर्मा और बिजवासन से देवेंद्र सहरावत चुनाव लड़ेंगे।

पहली लिस्ट में थे 21 उम्मीदवारों के नाम  

इससे पहले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 21 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। कांग्रेस ने नरेला से अरुणा कुमारी, बुराड़ी से मंगेश त्यागी, आदर्श नगर से शिवांक सिंघल, बादली से देवेंद्र यादव, सुल्तानपुर माजरा से जय किशन, नागलोई जाट से रोहित चौधरी, सलीमगढ़ से प्रवीन जैन को टिकट दिया है। वहीं, वजीरपुर से रागिनी नायक, सदर बाजार से अनिल भारद्वाज, चांदनी चौक से मुदित अग्रवाल, बल्लीमारान से हारून यूसुफ को टिकट दिया गया।

इनके अलावा तिलक नगर से पीएस बावा, द्वारका से आदर्श शास्त्री, नई दिल्ली से संदीप दीक्षित को टिकट दिया है। कस्तूरबा नगर से अभिषेक दत्त, छतरपुर से राजेंद्र तंवर, अंबेडकर नगर से जय प्रकाश, ग्रेटर कैलाश से गार्वित सिंघवी, पटपड़गंज से अनिल कुमार, सीलमपुर से अब्दुल रहमान और मुस्तफाबाद से अली मेहदी को टिकट दिया गया है।

दिल्ली विधानसभा के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा और मतगणना आठ फरवरी को होगी।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments