बहूसंख्यक आबादी के साथ अन्याय कर रही भाजपा सरकारः कांग्रेस 

 बहूसंख्यक आबादी के साथ अन्याय कर रही भाजपा सरकारः कांग्रेस 


 राजनांदगांव : त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव 2025 में राज्य सरकार द्वारा लागू की गयी नयी आरक्षण व्यवस्था के तहत वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए हुए आरक्षण में एक भी पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित नही है, जबकि प्रदेश की आधी आबादी अन्य पिछड़ा वर्ग का है। इस बहुसंख्यक आबादी के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार अन्याय कर रही है। आरक्षण प्रावधानों में किये गये दुर्भावनापूर्वक संशोधन के चलते त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में ओ.बी.सी. आरक्षण खत्म हो गया है। जिसको लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर कांग्रेसजनों ने भाजपा सरकार को जमकर कोसा।
शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि आरक्षण प्रावधानों में किये गये दुर्भावनापूर्वक संशोधन के चलते त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में ओ.बी.सी. आरक्षण खत्म हो गया है। प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों के साथ हो रहे घोर अन्याय को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा व जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू के नेतृत्व में व राजनांदगांव के पर्यवेक्षक शैलेश नितिन त्रिवेदी की विशेष उपस्थित में 15 जनवरी बुधवार को जयस्तंभ चौक पर धरना-प्रदर्शन कर कांग्रेसजनों ने प्रदेश की भाजपा सरकार को जमकर लताड़ लगाई। 

धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण हमेशा होता आया है कानून वहीं फिर पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को कैसे खत्म कर दिया ये विष्णुदेव सरकार से कांग्रेस का सवाल है। भाजपा कहती है सामान्य सीट की आधी सीट को पिछड़ा वर्ग कर देंगे ये कैसे संभव है। पिछड़ा वर्ग का अधिकार है उनका स्वाभिमान है आरक्षण, तो इसे कैसे छीना जा रहा है। कांग्रेस नेताओं का अभिनंदन करता हूं कि जो आज पिछड़ा वर्ग के सम्मान व उनके हित में आवाज उठाने के लिए खड़े हो गये है। कांग्रेस का सवाल है कि जब पिछड़ा वर्ग का आरक्षण का अधिकार है तो क्यों उनसे छीना जा रहा है, उत्तर दे विष्णुदेव सरकार।

जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सदैव आरक्षण विरोधी नीतियां अपनाते आ रही है। पूरे प्रदेश के जिला पंचायत में अन्य पिछड़ा वर्ग को एक भी सीट न देकर खत्म करने की साजिश रची है। जबकि छग की आधी आबादी अन्य पिछड़ा वर्ग है तो फिर किस मंसूबे के साथ इस तरह की साजिश की जा रही है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा लायी गई आरक्षण की फाइल आज भी राजभवन में दबी हुई है। भाजपा के मंत्री सामान्य से पिछड़ा वर्ग की बात कहकर गुमराह कर रही है या पिछड़ा वर्ग को भीख दे रही है। पिछड़ा वर्ग उनका सम्मान है कोई भीख नहीं और उसे यह सम्मान लौटाना होगा।

धरना-प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, जितेन्द्र मुदलियार, हेमा देशमुख, विभा साहू, कमलजीत सिंह पिन्टू, नरेश डाकलिया, पदम कोठारी, श्रीकिशन खंडेलवाल, चुम्मन साहू, राजकुमारी सिन्हा, सुदेश देशमुख, रूपेश दुबे, महेन्द्र यादव, शारदा तिवारी, अशोक पंजवानी, मन्ना यादव, रमेश राठौर, दिनेश शर्मा, पंकज बांधव, रमेश डाकलिया, कुतबुद्दीन सोलंकी, ओमप्रकाश साहू, अब्दुल कलाम, उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, सविता ठाकुर, मोहम्मद यहया, झम्मन देवांगन, नरेश शर्मा, हनी ग्रेवाल, किसान कांग्रेस अध्यक्ष मदन साहू, ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, सूर्यकांत जैन, अजय मारकंडे, महिला कांग्रेस अध्यक्ष माया शर्मा, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष शकील रिजवी, मोहनी सिन्हा, रूबीना अल्वी, योगेन्द्र प्रताप सिंह, जयनारायण सिंह, इकरामुद्दीन सोलंकी, अशोक फडनवीस, मामराज अग्रवाल, अतुल शर्मा, हफीज वारसी, जितेन्द्र शर्मा, अनीस खान, सूरज शर्मा, विनोद गेन्डे, आशीष सोनकर, डा.राकेश कुमार, सतीश मसीह, पूर्णिमा नागदेवे, अरविंद वर्मा, भागचंद साहू, अमिन हुद्दा, मधुकर वंजारी, सुरेन्द्र देवांगन, अवधेश प्रजापति, प्रतिमा बंजारे, रितेश सिन्हा, गोपीचंद गायकवाड़, सुनिता सिन्हा, ललिता साहू, चंद्रिका साहू, अंजली घावड़े, नासिर खा, दुर्गा देवांगन, सीमा चौरसिया, किर्ती साहू, लखु रूचंदानी, फरमान अली, नितीन बत्रा, तामेश्वर बंजारे, अंजू बंजारे, विनोद यादव, देवकी यादव, सचिन टूरहाटे, मजहर, विपिन यादव, भोजराम साहू, अशोक मारकंडे, विष्णु सिन्हा, भोला यादव, अब्बास खान, चेतन सिन्हा, हीरा सोनी, योगेन्द्र वैष्णव, हेमदत्त वर्मा, भूपेन्द्र खोब्रागढ़े, राहुल देवांगन, अमित जंघेल, शिवम गढ़पायले, राजेश चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments