दुनिया में एक गांव ऐसा भी जहाँ पर सबसे ज्यादा समय तक जीती हैं महिलाएं

दुनिया में एक गांव ऐसा भी जहाँ पर सबसे ज्यादा समय तक जीती हैं महिलाएं

दुनिया में हर इंसान की चाहत होती है कि वह अधिक समय तक जीवित रहे। लेकिन आज कल की भागौदड़ भरी जिंदगी और बदलती जीवन शैली की वजह से लोगों को कई तरह की बीमारियां अपनी चपेट में ले रही हैं। इसके कारण अब अधिक दिन तक जीना इतना आसान नहीं रह गया है। हालांकि, दुनिया में एक ऐसा गांव है, जहां पर रहने वाला इंसान ज्यादा समय तक जिंदा रहता है। आइए जानते है इस गांव के बारे में और यहां रहने वाले लोगों के अधिक समय तक जीवित रहने के पीछे का आखिर रहस्य क्या है?

दरअसल, यह गांव इंग्लैंड में स्थित है। यहां पर स्थित डेटलिंग और थर्नहैम केंट दोनों गांव में लोग अप्रत्याशित रूप से ज्यादा उम्र तक जीवित रहते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इन दोनों गांवकी महिलाओं की औसत आयु 95 साल है। यहां पर पुरुष के मुकाबले महिलाएं ज्यादा दिन तक जीवित रहती हैं। अगर हम पूरे ब्रिटेन की बात करें, तो यहां पर लोगों की औसत आयु 83 साल है। इंग्लैंड के इन दोनों गांवों में महिलाएं की उम्र 12 साल अधिक होती है, तो वहीं यहां पर पुरुष कम से कम 86 साल तक जीते हैं।

आपको यह जानकर यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है। इंग्लैंड में स्थित इन गांवों के लोग सबसे अधिक समय तक जिंदा रहते हैं। इस गांव में पब्स और वर्कप्लेस पर स्मोकिंग करने पर प्रतिबंध है। इस गांव के लोग इतने जागरुक हैं कि देशभर में यह प्रतिबंध लगाने के सात साल पहले ही यहां पर पब्स और वर्कप्लेस पर स्मोकिंग करने पर रोक लगा दिया गया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, डेटलिंग गांव नॉर्थ डाउन्स के टीलों के पास स्थित है। इस गांव में करीब 800 लोगों की आबादी रहती है। इस गांव के कई लोगों का नाम ब्रिटेन के सबसे बुजुर्ग लोगों की लिस्ट में शामिल किया चुका है है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News