धमतरी कलेक्टर नम्रता गांधी को पीएम अवॉर्ड..से संबोधन करेंगे

धमतरी कलेक्टर नम्रता गांधी को पीएम अवॉर्ड..से संबोधन करेंगे

धमतरी:  जिले की कलेक्टर नम्रता गांधी को जलसंरक्षण संवर्धन के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए प्रधानमंत्री अवार्ड के लिए चयन किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21अप्रैल सिविल सर्विस डे के दिन धमतरी कलेक्टर नम्रता गांधी को सम्मानित करेंगे।

दरअसल, धमतरी जिले में कलेक्टर नम्रता गांधी के निर्देशन पर पिछले दो वर्षों से जीआईएस आधारित जल संरक्षण योजना को जिले में सफल कार्यान्वयन किया गया, जिले के सभी ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण की दिशा में कार्यशाला लगाई गई। जिले वासियों को जल संरक्षण करने प्रेरित किया गया और इसी का नतीजा है की धमतरी जिले में भू जल स्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

धमतरी के परसतराई इसका उदाहरण है एक समय था गांव में वॉटर लेवल 250 से 300 फिट तक नीचे गिर गया था। तब कलेक्टर नम्रता गांधी ने ग्रामीणों के बीच जाकर फसल चक्र परिवर्तन करने समझाइश दी और दो वर्षों में गांव में वाटर लेवल वापस 100 फीट तक आ गया। वहीं परसतराई में बदलाव को देखते हुए आसपास के दर्जन भर गांव ने भी फसल चक्र परिवर्तन अपनाया।

Namrata Gandhi Received PM Award: वहीं धमतरी में दो दिवसीय देश व्यापी जल जागर महोत्सव भी मनाया गया था। जहां अंतरास्ट्रीय जल सम्मेलन में चार देश डेनमार्क,जापान,अमेरिका, श्रीलंका से जल विशेषज्ञ शामिल हुए और जल संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक किया। महोत्सव मे मुख्यमंत्री ओर विधानसभा अध्यक्ष ने कलेक्टर के प्रयासों की सराहना किये थे। वहीं कलेक्टर नम्रता गांधी ने पीएम अवार्ड का श्रेय धमतरी के सभी नागरिकों और अलग-अलग विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारी को दिया है। जिन्होंने दो साल तक लगातार जल ओर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बहुत अच्छे कार्य किए।

 









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments