छत्तीसगढ़ में निगम, मंडल और बोर्ड में होंगी राजनीतिक नियुक्तिया, सूची जल्द

छत्तीसगढ़ में निगम, मंडल और बोर्ड में होंगी राजनीतिक नियुक्तिया, सूची जल्द

रायपुर: छत्तीसगढ़ में निगम, मंडल और बोर्ड की एक नई सूची जल्द ही जारी हो सकती है। यह सूची चुनावी आचार संहिता के लागू होने से पहले जारी की जा सकती है। राज्य सरकार कभी भी यह सूची जारी कर सकती है, और इसमें बीजेपी के आठ प्रमुख नेताओं को निगम, मंडल और बोर्ड में शामिल किया जा सकता है।

इस सूची में संजय श्रीवास्तव, भूपेंद्र सवन्नी और सौरभ सिंह जैसे नामों पर मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा, नंदन जैन, केदार गुप्ता और कुछ अन्य नामों को भी इसमें शामिल किया जा सकता है।

कैबिनेट की बैठक आज 

 छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव से पहले राज्य सरकार की एक अहम बैठक आज आयोजित होने जा रही है। यह बैठक रविवार सुबह 11:30 बजे से मंत्रालय में शुरू होगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में प्रदेश के उद्योगों से जुड़ा एक बड़ा फैसला लिया जा सकता है। उद्योग विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सरकार प्रदेश के उद्योगों को बड़ी राहत प्रदान कर सकती है।

 








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments