महाकुंभ मेले क्षेत्र में लगी भीषण आग,कई लोगों के झुलसने की खबर

महाकुंभ मेले क्षेत्र में लगी भीषण आग,कई लोगों के झुलसने की खबर

प्रयागराज :  महाकुंभ मेला क्षेत्र में रविवार को भीषण आग लग गई। ये आग शास्त्रीय ब्रिज के नीचे सेक्टर 19 के इलाके में लगी है। कई लोगों के झुलसने की भी सूचना है। अस्पतालों को अलर्ड मोड पर रखा गया है।

मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया है। कई दमकल की गाड़ियां पहुंची हैं। आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। दमकलकर्मियों की टीम आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश कर रही है।

20 से 25 टेंट जल गए हैं

जानकारी के मुताबिक, शाम करीब चार बजे सेक्टर 16 स्थित दिगंबर अनी अखाड़ें में प्रसाद बनाया जा रहा था। इसी दौरान भीषण आग लग गई। टेंटों में रखे तीन सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गए। 20 से 25 टेंट खाक हो गए।

मौके पर फायर बिग्रेड की टीम पहुंच गई है। आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। भीड़ अधिक होने के कारण दमकल को पहुंचने में समय लगा। पूरे महाकुंभ मेला में अलर्ट जारी हो गया है। सभी सेक्टरों की फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर भेजा रहा है।

 

https://x.com/ANI/status/1880934473359102359?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1880934473359102359%7Ctwgr%5Edf5f0335f3c1a5b74e4815979ead423893245223%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.indiatv.in%2Futtar-pradesh%2Fmahakumbh-2025-fire-breaks-out-prayagraj-sector-5-mela-2025-01-19-1106571








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments