नई दिल्ली: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 21 जनवरी को मासिक कालाष्टमी यानी माघ कालाष्टमी है। यह पर्व काल भैरव देव को समर्पित होता है। इस दिन काल भैरव देव की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त कालाष्टमी का व्रत रखा जाता है। काल भैरव देव की पूजा करने से जीवन में सुखों का आगमन होता है।
ज्योतिषियों की मानें तो माघ कालाष्टमी के दिन कई राशि के जातकों के जीवन में नया सवेरा होगा। इस दिन मन के कारक चंद्र देव (Chandra Gochar 2025) राशि परिवर्तन करेंगे। मन के कारक चंद्र देव की कृपा से कई राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। आइए, चंद्र राशि परिवर्तन के बारे में सबकुछ जानते हैं-
चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से कन्या राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। इस राशि के स्वामी बुद्धि के कारक बुध देव हैं, जो ग्रहों के राजकुमार भी कहलाते हैं। चंद्र देव की कृपा से शुभ कामों में सफलता मिलेगी। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है। बिगड़े काम बनेंगे। पैसों की तंगी दूर होगी। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। किसी खास व्यक्ति से मिलना होगा। भविष्य की योजना बनेगी। कालाष्टमी के दिन काले कुत्ते को दूध पिलाएं। इस उपाय को करने से मनचाहा वरदान मिलेगा।
के दिन से धनु राशि के जातकों के जीवन में नया सवेरा होगा। इस राशि के जातकों पर काल भैरव देव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से जीवन में सुखों का आगमन होगा। साथ ही सभी रुके काम में गति आएगी। यात्रा के योग बन रहे हैं। परिवार या दोस्तों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। धन की प्राप्ति होगी। किसी अनजान व्यक्ति से मदद मिल सकती है। बड़े भाई की सेवा और सम्मान करें। मंगल देव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से करियर और कारोबार को नया आयाम मिलेगा।
Comments