भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव पहुंचें दंतेवाड़ा,150 लोगों ने किया भाजपा प्रवेश

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव पहुंचें दंतेवाड़ा,150 लोगों ने किया भाजपा प्रवेश

 

दंतेवाड़ा : भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के बस्तर की आराध्य देवी एवं माँ दंतेश्वरी के पावन धरा दंतेवाड़ा आगमन पर गीदम नगर पंचायत के सामने मंगलवार  विधायक चैतराम अटामी,प्रदेश मंत्री ओजस्वी मंडावी, जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता  के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ द्वारा अभूतपूर्व स्वागत अभिनंदन किया गया।इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के साथ बस्तर सांसद महेश कश्यप एवं जिला संगठन प्रभारी दंतेवाड़ा श्रीनिवास मद्दी भी पहुंचे।गीदम व दंतेवाड़ा नगर में अनेकों स्थानों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव का विभिन्न समाज संगठन एवं संस्थाओं के द्वारा फूल माला,गजमाला एवं जोरदार आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया।कार्यकर्ताओं, नागरिकों के द्वारा जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का आरती, तिलक कर पुष्प वर्षा के साथ अभिनंदन एवं स्वागत किया।

एजुकेशन सिटी जावंगा गीदम से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव का स्वागत एवं अभिनंदन करने का सिलसिला आरंभ हुआ जो गीदम नगर पंचायत चौक,हारम चौक,अनुराग पैलेस,गायत्री मंदिर एवं दंतेश्वरी माई जी की मंदिर के समक्ष भव्य स्वागत होता रहा।अनुराग पैलेस कलेक्ट्रेट परिसर के सामने भाजपा कार्यकर्ताओ ने प्रदेश अध्यक्ष किरण देव का लड्डू से तौलकर स्वागत किया। किरण देव ने मांई दंतेश्वरी मंदिर में मत्था टेका,पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया।मंदिर दर्शन के पश्चात भाजपा जिला कार्यालय चितालंका दंतेवाड़ा तक भव्य स्वागत एवं अभिनंदन होता रहा।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और सभी का आभार व्यक्त करते हुये संगठन के लिए समर्पित भाव से सदैव कार्य करने की बात कार्यकर्ताओं से कही।

देव ने कहा की कार्यकर्ताओ के परिश्रम से केंद्र में और राज्य में भाजपा की सरकार है अब कार्यकर्ताओ का चुनाव है केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ को कार्यकर्ता जन जन तक लेकर जाये।योजनाओं का लाभ सबको मिल रहा है किसी जाति या दल विशेष के लोगो को नहीं प्रधानमंत्री आवास,महतारी वंदन योजना,नल-जल योजना,हर घर शौचालय,मुद्रा लोन  जैसे अनेको जनकल्याणकारी योजनाओ का लाभ मिल रहा है यह सब विषय कार्यकर्ता अभी चुनाव में  जन जन तक पहुंचाए।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के मौजूदगी में मुकुंद ठाकुर समेत 150 ग्रामीणों ने भाजपा प्रवेश किया,बस्तर सांसद महेश कश्यप,विधायक चैतराम अटामी एवं जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने पुष्पमाला पहनकर पार्टी में सभी का स्वागत किया।इस दौरान भाजपा जिला,मंडल,मोर्चा एवं प्रकोष्ट,विभिन्न समाज प्रमुख व ग्रामीण क्षेत्रों के हज़ारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments