अवैध वसूली मामला, ट्रैफिक ASI का SSP ने किया लाइन अटैच

अवैध वसूली मामला, ट्रैफिक ASI का SSP ने किया लाइन अटैच

रायपुर :  छत्‍तीसगढ़ जहां क्राइम की घटनाएं बढ़ रही हैं तो वहीं अब पुलिस कर्मचारियों के ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं, जो कि खाकी वर्दी को शर्मशार कर रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो रायपुर धनेली का सामने आया है। जिससे पुलिस वर्दी में अवैध वसूली का दाग लगा है।

जिसमें आरोप है कि एएसआई के द्वारा लोगों से चालान के नाम पर अवैध तरीके से वसूली की जा रही है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

भनपुर थाना में पदस्‍थ हैं एएसआई 

रायपुर के धनेली में एएसआई नागेंद्र सिंह यादव का अवैध वसूली करते वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। अवैध वसूली से परेशान लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। लोगों का आरोप है कि एएसआई नागेंद्र सिंह यादव चालान नहीं काटते हैं। चालान के नाम पर अवैध वसूली करते हैं। एएसआई भनपुरी ट्रैफिक थाने में पदस्‍थ हैं। सोशल मीडियो में इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments