पूर्व सैनिक ने नृशंसता की सारी हदें की पार,पत्नी की लाश के किए टुकड़े, फिर प्रेशर कुकर में लगाई सीटी

पूर्व सैनिक ने नृशंसता की सारी हदें की पार,पत्नी की लाश के किए टुकड़े, फिर प्रेशर कुकर में लगाई सीटी

हैदराबाद: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में एक दिल को झकझोर देने वाली घटना घटी। एक पूर्व सैनिक ने नृशंसता की सारी हदें पार कर दीं। पूर्व सैनिक गुरु मूर्ति ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद उसके शव को टुकड़ों में काटा और फिर उसे प्रेशर कुकर में उबाल दिया।

आरोपित गुरु मूर्ति ने बीते 18 जनवरी को अपने माता-पिता के साथ हैदराबाद के बाहरी इलाके मीरपेट में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी पत्नी वेंकट माधवी लापता है।

पुलिस पति से की पूछताछ

पुलिस जब मामले की जांच में जुटी तो पता चला कि पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच झगड़ा चल रहा था। इसके बाद पुलिस ने गुरु मूर्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इससे बाद सारी सच्चाई सामने आ गई। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है।

आरोपी ने कबूल किया जुर्म

पूछताछ के बाद ,आरोपी ने बताया कि उसने शव के टुकड़े कर प्रेशर कुकर में पकाया और फिर उन्हें तालाब में फेंक दिया। पुलिस फिलहाल गुरु मूर्ति के बयान के आधार पर सुबूत जुटाने में लगी है। शव के टुकड़ों की तलाश की जा रही है।

गुरु मूर्ति सेना से सेवानिवृत्त हो चुका है। आरोपी और उसकी पत्नी वेंकट माधवी की शादी 13 साल पहले हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। मीरपेट पुलिस ने कहा कि इस हत्या मामले की जांच जारी है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments