राजधानी में रणनीति गरियाबंद में अंजाम, IG अमरेश मिश्रा ने एंटी नक्सल ऑपरेशन को लेकर किए कई बड़े खुलासे..

राजधानी में रणनीति गरियाबंद में अंजाम, IG अमरेश मिश्रा ने एंटी नक्सल ऑपरेशन को लेकर किए कई बड़े खुलासे..

 गरियाबंद: नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों द्वारा किए गए बड़े ऑपरेशन के बाद सभी जवानों के सुरक्षित लौटने से कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ सामने आई हैं। यह सफल अभियान रायपुर में बनी एक सटीक रणनीति का नतीजा था। इस रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए CRPF की सी-30, कोबरा बटालियन और उड़ीसा की SOG के अधिकारियों के साथ कई गोपनीय बैठकें की गई।

आईजी रायपुर रेंज, अमरेश मिश्रा ने इस पूरे सफल एंटी नक्सल ऑपरेशन को लेकर कई बड़े खुलासे किये है। उन्होंने बताया कि, जवानों को अभियान के लिए पहले से ही जंगलों में गहन रणनीति से अवगत कराया गया था। हमारे पास 100 से अधिक नक्सलियों के मौजूद होने की पुख्ता सूचना थी। इसी जानकारी के आधार पर चारों दिशाओं से सुरक्षाबलों को जंगल में घुसने के आदेश दिए गए। जवानों ने नक्सलियों को चारों ओर से घेरते हुए इस मुठभेड़ को प्रभावी तरीके से अंजाम दिया।

अब तक इस अभियान में 16 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं, जिनमें कई इनामी नक्सली नेता शामिल हैं। हालांकि, यह संख्या बढ़ सकती है क्योंकि सबूत बताते हैं कि नक्सली कई शव अपने साथ ले गए हैं।

आईजी रायपुर रेंज, अमरेश मिश्रा ने बताया कि यह अभियान हमारी टीमों की कड़ी मेहनत और सूझबूझ का परिणाम है। नक्सल विरोधी अभियान में यह एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, जिससे नक्सली नेटवर्क को भारी नुकसान हुआ है। सुरक्षा बल नक्सलियों के बचे हुए नेटवर्क पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। आने वाले दिनों में और भी ऑपरेशन किए जाएंगे। हमारा उद्देश्य नक्सलवाद का पूरी तरह से खात्मा करना है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments