ट्रंप करेंगे रूसी राष्ट्रपति से समझौता, होगा सीजफायर..सैनिकों का हताहत बना चिंता का विषय

ट्रंप करेंगे रूसी राष्ट्रपति से समझौता, होगा सीजफायर..सैनिकों का हताहत बना चिंता का विषय

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने वादे अनुसार रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए एक्शन मोड में आ गए हैं। इसके लिए ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भी तत्काल वार्ता करने को कहा है। उन्होंने कहा कि रूस को इस "भयानक युद्ध" को खत्म करने के लिए यूक्रेन के साथ समझौता करना चाहिए।

पुतिन से जल्द मिलूंगा: ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने आज प्रेस वार्ता के दौरान इस बात पर जोर दिया कि वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से तुरंत मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि रूस को एक सौदा करना चाहिए। शायद वे एक सौदा करना चाहते हैं। मुझे लगता है कि मैंने जो सुना है, उसके अनुसार पुतिन मुझे मिलकर खुश होंगे। हम जल्द से जल्द मिलेंगे। 

सैनिकों का मारा जाना चिंता की बात

ट्रंप ने कहा कि हर दिन हम उन सैनिकों से नहीं मिलते जो युद्ध के मैदान में मारे जा रहे हैं। ट्रंप ने इस युद्ध को द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के सबसे घातक संघर्षों में से एक बताया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि युद्ध के मैदान में लाखों लोगों की जान चली गई है और लाखों सैनिक मारे जा रहे हैं, जो चिंता का विषय है।

जल्द समझौता होने के उम्मीद

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) को वर्चुअली संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा,

रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौता सुनिश्चित करने के हमारे प्रयास अब उम्मीद से चल रहे हैं। इसे पूरा करना बहुत महत्वपूर्ण है, लाखों सैनिक मारे जा रहे हैं। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से किसी ने ऐसा कुछ नहीं देखा है। सैनिक खेतों में मृत पड़े हैं... इसे समाप्त करने का समय आ गया है।

युवा लोगों को मारा जा रहा

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि मैं वास्तव में जल्द ही राष्ट्रपति पुतिन से मिलना चाहूंगा और उस युद्ध को समाप्त करवाना चाहूंगा। यह अर्थव्यवस्था या किसी और चीज के दृष्टिकोण से नहीं है, यह उन लाखों लोगों के दृष्टिकोण से है जो बर्बाद हो रहे हैं। युवा लोगों को युद्ध के मैदान में गोली मारी जा रही है। मैंने जो कुछ हुआ है उसकी तस्वीरें देखी हैं और यह एक नरसंहार है जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की बातचीत के लिए तैयार हैं, तो ट्रंप ने जवाब दिया कि उन्होंने बहुत सारे सैनिकों को खो दिया है और रूस ने भी, इसलिए युद्ध समाप्त करना जरूरी है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments