उलट-फेर का शिकार हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में 329.92 अंकों की बड़ी गिरावट

उलट-फेर का शिकार हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में 329.92 अंकों की बड़ी गिरावट

घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार 24 जनवरी 2025 को उलट-फेर का शिकार हो गया. सुबह के कारोबार में मजबूती के साथ खुलने वाला बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स कारोबार के आखिर में 329.92 अंक या 0.43% की बड़ी गिरावट के साथ 76,190.46 अंक पर बंद हुआ. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 113.15 अंक 0.49% फिसलकर 23,092.20 अंक पर पहुंच गया.

महिंद्रा एंड महिंद्रा और डॉ रेड्डी को सबसे अधिक नुकसान

शेयर बाजार के कारोबार के आखिर में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स के 20 शेयर गिरावट और 10 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए. इनमें महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर सबसे अधिक 2.92% नुकसान के साथ 2801.00 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ. हालांकि, हिंदुस्तान यूनिलीवर का शेयर 1.98% मजबूत हो गया. एनएसई में 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी में 31 शेयर लाल निशान और 19 शेयर हरे निशान पर बंद हुए. इनमें डॉ रेड्डीज का शेयर 4.90% टूटकर 1226.20 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया. इस सूचकांक में भी हिंदुस्तान यूनिलीवर 2.52% बढ़कर 2380.10 रुपये पर बंद हुआ.

एशिया के दूसरे बाजारों का हाल

एशिया के दूसरे बाजारों में जापान का निक्केई 225 गिरावट के साथ बंद हुआ. हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट में सकारात्मक रुख देखा गया. यूरोपीय बाजार और अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.63% मजबूत होकर 78.78 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments