कांग्रेस शासनकाल में राम वन गमन पथ के निर्माण में हुए भ्रष्टाचार के लिए बनाई गई जाँच कमेटी

कांग्रेस शासनकाल में राम वन गमन पथ के निर्माण में हुए भ्रष्टाचार के लिए बनाई गई जाँच कमेटी

रायपुर  : कांग्रेस शासनकाल में राम वन गमन पथ के निर्माण कार्य में हुई अनियमितता की जांच होगी। इसके लिए साद सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। इस टीम की अध्यक्षता भाजपा के विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर करेंगे। पिछले बजट सत्र के दौरान प्रश्नकाल में राम वन गमन पथ के निर्माण में बड़े पैमान पर भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया गया था।

विधायक अजय चंद्राकर ने राम वन गमन पथ में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए योजना में चंद्रखुरी और चंपारण को जोड़ने पर भी आपत्ति की थी। चंद्राकर ने कहा था कि दोनों स्थानों पर भगवान राम नहीं गए तो फिर इन्हें राम वन गमन पथ से क्यों जोड़ा गया। इसके बाद इस विषय पर विधानसभा में लंबी बहस के बाद मंत्री ने ऑडिट कराने की घोषणा की थी।

इस घोषणा के बाद अब राज्य सरकार ने जांच समिति का गठन किया है। इस समिति में विधायक अजय चंद्राकर के साथ ही अकलतरा विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ इतिहासकार डॉ. एलएस निगम, पुरातत्व संचालनालय के उप संचालक पीसी पारख, पुरातत्ववेता प्रभात कुमार, जल संसाधन विभाग के एसके टीकम और शशांक सिंह को सदस्य बनाया गया है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments