उम्मीदवाराें के घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध और बगावत शुरू

उम्मीदवाराें के घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध और बगावत शुरू

जगदलपुर :  छत्तीसगढ़ में भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव को लेकर उम्मीदवाराें की घोषणा कर दी है। भाजपा में टिकटों का वितरण होने के बाद बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित बीजापुर एवं दंतेवाड़ा जिले के गीदम में भी कार्यकर्ताओं का विरोध और बगावत शुरू हो गया है। बीजापुर में महिला कार्य कर्ता भाजपा पार्टी हाय-हाय के नारे लगाते दिखीं,इधर, दंतेवाड़ा जिले के गीदम में भी बगावत है। अध्यक्ष पद का टिकट नहीं मिलने पर पार्टी कार्यकर्ता विनोद उर्फ टीनू साहू ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना लिया है, आज साेमवार काे उन्हाेंने नामांकन फार्म भी ले लिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध और बगावत से उक्त दाेनाें जिले में भाजपा का राजनीतिक समीकरण बिगड़ सकता है। फिलहाल भाजपा के दिग्गज नेता सभी को मनाने में जुटे हुए हैं। बीजापुर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं का कहना है कि टिकटों का वितरण सही तरीके से नहीं हुआ है।

इसी के विरोध में पार्टी कार्यालय में नारेबाजी की गई है। महिला मोर्चा ने हमारी मांगे पूरी करो और भाजपा जिला संगठन हाय-हाय के नारे लगाए हैं। महिला मोर्चा की पूजा पोंदी ने संगठन पर भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हम लोग बूथ स्तर पर झंडा उठाने तक का काम किया भाजपा के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं में से किसी काे उम्मीदवार नही बनाकर गीता सोम पुजारी को टिकट देना समझ से परे है। गीता सोम पुजारी एक बार भी पार्टी कार्यालय या किसी बैठक में शामिल नहीं हाेती थी, बावजूद इसके हमारी अनदेखी कर उन्हें उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है। यदि संगठन नाम संशोधित नहीं करती है तो हम सामूहिक रूप से पार्टी से त्यागपत्र देंगे। फिलहाल पार्टी के नेता उन्हें मनाने का प्रयास कर रहे हैं।

दंतेवाड़ा जिले में गीदम नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए टिकट नही मिलने से भाजपा कार्यकर्ता विनोद साहू (टीनू) बगावत पर उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि वे निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। आज उन्हाेने गीदम नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए फॉर्म भी ले लिया है। इतना ही नही विनोद साहू ने दावा कर दिया है कि चाहे कोई भी नेता उन्हें मनाने के लिए उनके घर आए वे नहीं मानेंगे। विनोद के निर्दलीय खड़े होने से भाजपा का राजनीतिक समीकरण बिगड़ सकता है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments