बिल्डर को टाइम बम से उड़ाने की कोशिश, संदिग्ध ने कार में किया ब्लास्ट

बिल्डर को टाइम बम से उड़ाने की कोशिश, संदिग्ध ने कार में किया ब्लास्ट

भिलाई : मंगलवार की शाम को एक बिल्डर की कार को बम से उड़ाने की कोशिश की गई है। मुंह पर कपड़ा बांधकर पहुंचे एक युवक ने कार के नीचे बम लगाया और वहां से भाग गया। उसके जाने के कुछ समय बाद बम कार में ब्लास्ट हो गया, हालांकि ब्लास्ट में कोई हताहत नहीं हुआ।

धमाके से कार क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि किसी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है। स्मृति नगर चौकी पुलिस मामले की जांच शुरू की गई है।

 

जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार की शाम करीब छह बजे की है। कुरुद रोड कोहका स्थित महोबिया बिल्डर्स के आफिस के सामने बिल्डर प्रकाश महोबिया के भांजे व फर्म के पार्टनर संजय बुंदेला की कार खड़ी थी।

सीसीटीवी फुटेज में शाम करीब साढ़े छह बजे एक युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर कार के पास जाकर कार के नीचे एक बम लगाते दिखा है। उसके जाने के करीब एक मिनट के भीतर ही वो बम ब्लास्ट हो गया। आशंका जताई जा रही है कि आरोपित युवक ने टाइमर सेट कर के बम लगाया था।

बम का धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज कुछ दूर तक सुनाई दी। वहीं घटना के समय बिल्डर प्रकाश महोबिया, उनका भाजा संजय बुंदेला सहित फर्म के अन्य कर्मचारी ऑफिस में ही थे। धमाके की आवाज सुनकर वे लोग बाहर निकले, लेकिन बम के धुंए के चलते कुछ देर तक कुछ भी स्पष्ट नहीं दिखा।

धुंआ खत्म होने के बाद स्थिति स्पष्ट हुई। इसके बाद स्मृति नगर चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई है। फोरेंसिक की टीम धमाके के बाद विस्फोटक का पता लगा रही है। अभी तक घटना का कारण और आरोपित के बारे में कुछ भी पता नहीं चल सका है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments