डौडी लोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पंचकोणीय मुकाबला 

डौडी लोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पंचकोणीय मुकाबला 

बालोद :  नगरी निकाय चुनाव 2025 के तहत 31 जनवरी शुक्रवार को नाम वापसी के पश्चात डौंडीलोहारा  नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के साथ ही 15 वार्ड पार्षद के लिए चुनाव समाज में भाग्य आजमाइश करने वाले उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट हो गई है, सामान्य अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान विधायक एवं पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करने वाले अनिल लोढ़ा  कांग्रेस पार्टी से चुनावी समर में उतरे हुए हैं वहीं पूर्व विधायक स्वर्गीय महेंद्र सिंह टेकाम एवं निलिमा टेकाम  के सुपुत्र लाल निवेंद्र सिंह टेकाम  इस चुनावी दंगल में अपनी राजनीतिक पारी का आगाज कर रहे हैं वार्ड नंबर 13 के श्रीभुजबल देशमुख ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में इस पद के लिए अपनी ताल ठोकी दी  अखिल भारतीय  मजदूर कांग्रेस के महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हुलसिया चौहान भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपने दावेदारी की है  पूर्व नगर पंचायत अध्यक  प्रेमचंद भंसाली भारतीय जनता पार्टी से बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में इस चुनावी महासमर में अपनी उपस्थिति से नगर पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को दिलचस्प बना दिया है शुक्रवार को उम्मीदवारों के नाम आपसे के बाद चुनावी समर में पार्षदों के वार्ड व स्थिति इस प्रकार है वार्ड क्रमांक 1 सेअशोक कुमार चनाप (कांग्रेस) सूर्यकला ठाकुर (भाजपा )वार्ड क्रमांक 2 से अनीता साहू (कांग्रेस ) भूमिका देवांगन (भाजपा) गायत्री देवांगन( निर्दलीय) नजमा सिद्दीकी (निर्दलीय) वार्ड क्रमांक 3 से ममता (साहसी) कांग्रेस  पुष्पलता निषाद (भाजपा) आशा बाई देवांगन (निर्दलीय) ममता शर्मा (निर्दलीय) वार्ड क्रमांक 4 से जूही सोनी (कांग्रेस)शोभा सिंह ठाकुर (भाजपा) वार्ड क्रमांक 5 से बहन कुमारी जागेश्वरी गायकवाड (बहुजन समाज पार्टी) रुक्मणी मालेकर (कांग्रेस)  सुभद्रा टांडेकर (भाजपा) वार्ड क्रमांक 6 से गुलाबचंद जैन (कांग्रेस)नेहा उपाध्याय (बीजेपी) वार्ड क्रमांक 7 से राकेश कुमार (गप्पू)सांखला (कांग्रेस) सुभद्रा पवन देवांगन (भाजपा) वार्ड क्रमांक 8 से बीर सिंह (भाजपा) झुमुक कोसमा (कांग्रेस )वार्ड क्रमांक 9 से रेवती कोलियारे (भाजपा) उत्पला कोसमे ( कांग्रेस) वार्ड क्रमांक 10 से जुगरु राम बघेल (कांग्रेस)भाई नीलकमल बारले (बहुजन समाज पार्टी) पूरनलाल बघेल ( बीजेपी) वार्ड क्रमांक 11से शिवानी भंसाली (भाजपा) विद्या मूलचंद शर्मा (कांग्रेस)  तरूणा सोनकर (निर्दलीय )वार्ड क्रमांक 12 से गोपी नारायण साहू (कांग्रेस) ममता  देवांगन (भाजपा)भगवत कुमार देवांगन (निर्दलीय) भुजबल देशमुख (निर्दलीय) वार्ड क्रमांक 13 विमल ठाकुर (कांग्रेस) दशोदा भुआर्य(भाजपा) अशोक कुमार उइके( निर्दलीय) वार्ड क्रमांक 14 से नारायण सिंह सिंह (भाजपा) राजेंद्र कुमार निषाद (कांग्रेस) देवव्रत (निर्दलीय) मिथिलेश निषाद(निर्दलीय) नवाब जिलानी( निर्दलीय) वार्ड क्रमांक 15 से हेमलाल सिंह (बीजेपी)  किशोर दीवान (कांग्रेस) अनिल चोपड़ा (निर्दलीय) हर्षवीर कसार (निर्दलीय) सेवा राम चंदेल (निर्दलीय)









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments