राजनीति छवि चमकाने नहीं जनता के काम करने के लिए है,जहां भाजपा है वहां जय है आपके साथ विजय है

राजनीति छवि चमकाने नहीं जनता के काम करने के लिए है,जहां भाजपा है वहां जय है आपके साथ विजय है

 बेमेतरा  : विजय सिन्हा बेमेतरा पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी ने वार्ड भ्रमण पूर्व भाजपा चुनाव कार्यालय सुराणा टॉकीज के बाजू दुर्ग रोड में कार्यकर्ताओं से कहा कांग्रेस भय भ्रष्टाचार और आतंक का पर्याय है पिछले कार्यकाल बेमेतरा की जनता ने देख लिया है। जोड़ तोड़ की राजनीति और सत्ता की ताकत पर अल्पमत होते हुए भी बहुमत खरीद कर नगर को अराजकता में धकेला गया।

आज भाजपा पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी विजय सिन्हा ने वार्ड पांच बॉयज स्कूल रोड विधायक गली ब्राह्मण पारा से शुरुआत कर सात नंबर वार्ड में डोर टू डोर जनसंपर्क किया और वार्ड वासियों से अपनी जीत के लिए आशीर्वाद मांगा और वार्ड स्थित मंदिरों पूजा स्थलों में शीश झुका कर नमन किया।

पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी विजय सिन्हा ने जनसंपर्क दौरान कहा कि आप लोगों ने पिछली बार कांग्रेस का नगर विकास का वीभत्स स्वरूप देखा है।आज आप लोग नगर की हालात देख लीजिए नगर में ऐसे भी वार्ड है जहां गंदगी का ढेर है नालियां जाम है सड़क के दोनों तरफ कचरे इकट्ठे हो रखे है,नगर विकास के नाम पर गंदगी फैली हुई है।कांग्रेस का पांच साल का पूरा कार्यकाल विकास के लिए कम विवाद के लिए ज्यादा चर्चित रहा कांग्रेस पार्टी विकास नहीं विवाद करती है,राष्ट्रीयता के नाम पर विवाद करती है, धर्म के नाम पर विवाद करती है ।भगवान श्री राम और हिंदुत्व को नकारने वाले लोग राजनीति के आड़ में गांव गली वार्ड नगर में अराजकता फैला रखे हैं।आपने देखा दुकान आबंटन हो या वार्ड विकास निधि हो केवल पार्टी वाद के साथ बंदर बांट किया गया। उन्होंने चुनाव मीडिया प्रभारी दीपक पांडे के हवाले से कहा पांच साल आप लोगों ने बहुत सहा अब नहीं सहेंगे पालिका अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष आपके वोटों से होना है इसलिए अपना 

वोट भाजपा के कमल निशान पर ही बटन दबाकर विजय सिन्हा को भारी मतों से जिताएंगे।आज के जनसंपर्क में पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा राजेंद्र शर्मा शहर मंडल अध्यक्ष मोंटी साहू ,वार्ड नंबर पांच पार्षद प्रत्याशी दीना साहू वार्ड नंबर सात प्रत्याशी  सजनी यादव ओमेश्वरी साहू चुनाव संचालक

हर्षवर्धन तिवारी राजेश शर्मा अमरीका निर्मलकर वार्ड प्रभारी सतीश कसार मनोज मिश्रा रामानंद त्रिपाठी गोलू कोसले  राकेश मोहन शर्मा वैभव तिवारी टोनू दीवान छोटू ठाकुर प्रकाश साहू अभिनव ठाकुर संदीप यादव भागीरथी यदु ,रोहित साहू धर्मेंद्र साहू सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता साथ रहे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments