कलेक्टर रणबीर शर्मा का औचक निरीक्षण, समय पर नहीं आने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

कलेक्टर रणबीर शर्मा का औचक निरीक्षण, समय पर नहीं आने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

बेमेतरा टेकेश्वर दुबे:- कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रणबीर शर्मा ने आज सुबह 10 बजे कलेक्टरेट परिसर में स्थित विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में उद्यानिकी, कृषि विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग और आबकारी विभाग सहित अन्य विभाग शामिल थे। कलेक्टर के इस औचक निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि अधिकारी और कर्मचारी समय पर अपने कार्यालयों में उपस्थित हो रहे हैं या नहीं। कलेक्टर  रणबीर शर्मा लगातार सुबह 10 बजे जिला मुख्यालय मे स्थित विभिन्न शासकीय कार्यालयों एवं कलेक्टरेट परिसर के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान वे यह देखते हैं कि सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी ड्यूटी के प्रति समयबद्धता दिखा रहे हैं या नहीं। जो अधिकारी या कर्मचारी देरी से पहुंचते हैं, उनके विरुद्ध कार्यवाही कि जाति है। हाल ही में कलेक्टर ने उन कर्मचारियों पर एक दिन का वेतन काटने का भी निर्देश दिया है, जो बार-बार देरी से कार्यालय पहुंच रहे थे। उन्होंने स्पष्ट किया है कि कार्यालय में अनुशासन और समयबद्धता बनाए रखना आवश्यक है, ताकि नागरिकों को समय पर सेवाएं मिल सकें। कलेक्टर रणबीर शर्मा के इस कड़े रुख से सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता और समय की पाबंदी सुनिश्चित हो रही है।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति, कार्यालय में आने और जाने के समय, और लंच ब्रेक के दौरान उपस्थिति की स्थिति का गहन अवलोकन किया।

कलेक्टर ने उपस्थिति पंजी की भी जांच की और पाया कि कुछ कर्मचारी एवं अधिकारी समय पर कार्यालय में उपस्थित नहीं थे। कर्मचारियों की इस लापरवाही पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि अनुपस्थित कर्मचारियों और अधिकारियों को तुरंत कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए। कलेक्टर शर्मा ने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्य में अनुशासनहीनता और लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों की यह जिम्मेदारी है कि वे समय पर कार्यालय में उपस्थित हों और अपने कार्यों का सही समय पर निर्वहन करें। लंच ब्रेक के बाद सभी को तुरंत कार्यस्थल पर लौटना अनिवार्य है। कलेक्टर ने यह भी कहा कि अनुशासनहीनता के मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही न हो।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments