प्रतनियुक्ति का झांसा देकर लाखों की ठगी , पति-पत्नी गिरफ्तार

प्रतनियुक्ति का झांसा देकर लाखों की ठगी , पति-पत्नी गिरफ्तार

 बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में परिवहन विभाग में प्रतिनियुक्ति करवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक दंपति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने रिसदा गांव के सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रकाश सिंह से 4.75 लाख रुपए ठग लिए।

जानकारी के मुताबिक, प्रकाश सिंह से आरोपियों ने पहले परिवहन विभाग में प्रतिनियुक्ति के लिए 5 लाख की मांग की थी। झांसे में आकर उन्होंने 4.75 लाख दे दिए। जब उन्हें प्रतिनियुक्ति नहीं मिली, तो पैसे वापस मांगे। आरोपियों ने उनसे संपर्क तो किया ही नहीं, फोन भी बंद कर दिया। प्रकाश ने सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। गुरसिया गांव में रहने वाले आरोपी रोशन बघेल (52) और उसकी पत्नी हेमलता बघेल (48) को गिरफ्तार कर पूछताछ की। दोनों ने पैसे लेकर झांसा देने की बात कबूल की है।

कोरबा जिले के निवासी है आरोपी
पुलिस ने दोनों आरोपियों को आज विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तार किए गए आरोपी रोशन बघेल (52 वर्ष) और उसकी पत्नी हेमलता बघेल (48 वर्ष) ग्राम गुरसिया, थाना बांगो, जिला कोरबा के निवासी हैं।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments