ट्रेलर और बोलेरो में सीधी टक्कर,महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालु सड़क हादसे के शिकार

ट्रेलर और बोलेरो में सीधी टक्कर,महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालु सड़क हादसे के शिकार

सोनभद्र में सुबह साढ़े 6 बजे बभनी के दरनखाड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसके बाद घंटों अफरा तफरी मची रही। यहां महाकुंभ स्नान कर वापस छत्तीसगढ़ लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो को ट्रेलर ने रौंद डाला। बोलेरो के परखच्चे उड़ गए, इस हादसे में चार लोगों की तत्काल मौत हो गई बाकी छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

मृतकों और घायलों की सूची

इस सड़क हादसे में मृतकों में रायपुर निवासी लक्ष्मीबाई अनिल प्रधान, ठाकुर राम यादव और रुक्मणी यादव के रूप में हुई। घायलों में रामकुमार, दिलीप देवी , अभिषेक, अहान, योगी लाल, हर्षित, सुरेंद्री देवी शामिल हैं। दुर्घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि वे लोग जब तक कुछ समझ पाते तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार टेलर ने बोलेरो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। घायलों ने बताया कि सभी लोग छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के सूरजगढ़ से प्रयागराज गंगा स्नान के लिए आए थे। स्नान के बाद लौटते समय यह भीषण हादसा हो गया।

भीषण सड़क हादसे में तीन लोग बाल बाल बचे

भीषण सड़क हादसे में तीन लोग बचे सुरक्षित पुलिस ने बताया कि महाकुंभ से लौट रही बोलेरो (CG 13 CA 1165) में 11 लोग सवार थे। इसी दौरान सामने से आ रही टेलर (RJ 02 GC 3612) से जोरदार टक्कर हो गई। 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ लोग घायल हो गए।शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments