शास्त्रों में शूल योग का खास महत्व है, जिसका अर्थ है चुभने वाला शस्त्र। इस योग में किए गए कार्यों का फल शुभ नहीं मिलता है। साथ ही व्यक्ति को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 17 फरवरी 2025 को फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। साथ ही शूल योग बन रहा है। यदि आप जानना चाहते हैं कि ये योग आपके लिए शुभ रहेगा या नहीं, तो इसके लिए पढ़ें 17 फरवरी 2025 का लव राशिफल।
मेष राशि
प्रेमी संग मनमुटाव होने के कारण सोमवार का दिन मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उन्हें कुछ वक्त और अपने साथी का इंतजार करना होगा।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 8
वृषभ राशि
हाल ही में जिन लोगों का विवाह हुआ है, उनका घरवालों और जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता है। इस कारण वृषभ राशि के जातकों का मूड भी दिनभर खराब रहेगा। वहीं जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनके जीवन में भी सब कुछ सामान्य नहीं रहेगा।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 2
मिथुन राशि
शूल योग के नकारात्मक प्रभाव के कारण कपल्स का झगड़ा हो सकता है। डेट पर जाने का प्लान पहले से बना हुआ है, तो वो भी कैंसिल हो सकता है। सिंगल लोगों को सच्चे प्यार के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 9
कर्क राशि
रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के प्रेम जीवन पर शूल योग का अशुभ प्रभाव पड़ेगा। फालतू की बातों पर ब्रेकअप हो सकता है। वहीं जो लोग विवाहित हैं, उनका दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग- सुनहरा
शुभ अंक- 5
सिंह राशि
ऑफिस व घर के काम के चक्कर में साथी से बात करने का समय नहीं मिलेगा। पहले से कहीं घूमने जाने का प्लान बना हुआ है, तो वो भी कैंसिल हो सकता है। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में प्यार का आगमन होगा।
शुभ रंग- स्लेटी
शुभ अंक- 3
कन्या राशि
शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल के प्रेम जीवन पर शूल योग का अशुभ प्रभाव पड़ेगा। साथी से फालतू की बातों को करने से बचें। नहीं तो लड़ाई होने की पूरी संभावना है।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 7
तुला राशि
शादीशुदा जातकों को जीवनसाथी के साथ भावनात्मक पल व्यतीत करने का समय नहीं मिलेगा। पूरा दिन आप घर पर अकेले बिताएंगे। वहीं जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनकी साथी से मुलाकात हो सकती है। शाम के समय कहीं घूमने जाने का प्लान भी बन सकता है।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 1
वृश्चिक राशि
प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। प्रिय के साथ समय बिताएंगे, जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनका इंतजार खत्म होगा। शाम के समय सोलमेट से मुलाकात हो सकती है।
शुभ रंग-पिंक
शुभ अंक- 8
धनु राशि
यदि आपकी शादी हो चुकी है, तो सोमवार को आप अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपको खुश करने के लिए आपका साथी आपको कोई गिफ्ट भी दे सकता है। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के लिए ये दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 4
मकर राशि
जीवनसाथी संग अच्छा समय बिताएंगे। वहीं जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनके प्रेम जीवन में तनाव बना रहेगा। सोलमेट से लड़ाई होगी। इसके अलावा सेहत भी बिगड़ सकती है।
शुभ रंग- संतरी
शुभ अंक- 7
कुंभ राशि
कहीं घूमने जाने की जगह घर पर अकेले में जीवनसाथी संग रोमांटिक पल बिताएंगे। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 9
मीन राशि
प्यार के मामले में शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का दिन सामान्य रहेगा। साथी से बात करने का मौका नहीं मिलेगा। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में प्रेम का आगमन अभी नहीं होगा।
शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 2
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments