सगाई समारोह में परोसा गया ख़राब खाना,50 मेहमान हॉस्पिटल में भर्ती

सगाई समारोह में परोसा गया ख़राब खाना,50 मेहमान हॉस्पिटल में भर्ती

यूपी :  गोंडा में नगर कोतवाल क्षेत्र के पटेल नगर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां के रहने वाले एक परिवार ने होटल में सगाई समारोह का खाना खाने के बाद 50 लोगों के बीमार होने का दावा किया है। हालांकि मेडिकल कॉलेज में दो लोगों का ही भर्ती किया गया है। पीड़ित पक्ष ने नगर कोतवाली में कैटरर्स के विरुद्ध तहरीर भी दी है। मामले में नगर कोतवाली पुलिस जांच भी कर रही है। पीड़ित पक्ष का दावा है कि लोग उल्टी, दस्त और बुखार के शिकार हुए हैं। ज्यादातर पीड़ितों को इलाज अस्पताल में कराया गया है। बीमार होने वालों में कन्या और वर पक्ष के लोग शामिल हैं।

मामला नगर कोतवाली क्षेत्र पटेल नगर से जुड़ा है। बताया जाता है कि 16 फरवरी को बहराइच रोड के एक निजी होटल में अशोक कुमार जायसवाल की बेटी काजल की सगाई का समारोह था। कार्यक्रम में बहराइच से आए लड़के पक्ष समेत दोनों पक्ष की तरफ से लगभग 300 लोग शामिल हुए थे। खाना खाने के कुछ देर बाद रविवार देर रात लोगों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हुई। बीमार लोगों को तत्काल मेडिकल कालेज पहुंचाया गया। इलाज के बाद ज्यादातर लोगों को छुट्टी दे दी गई। वैसे मेडिकल कॉलेज में दो लोगों का ही भर्ती कर इलाज किया गया है। पुलिस और खाद्य विभाग की टीम रात में ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। परिवार का कहना है खाना खाने के बाद लोगों को फूड प्वाइजनिंग हुई है। बताया कि जब इसकी शिकायत कैटरर्स से की गई तो बचा खाना आरोपी लेकर चला गया।

पीड़ित अशोक कुमार के अनुसार जिन लोगों की तबियत ज्यादा खराब है, उनमें छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल हैं। परिवार के लोगो ने बताया कि बच्चो में शौर्य, धैर्य, हर्षिका आदि है। वही बड़ों में विवेक चौधरी, रुचिका चौधरी, आनंद कुमार , रेखा वर्मा, रिया जायसवाल, दीपिका जायसवाल सहित कई दर्जन लोग बीमार हुए हैं। नगर कोतवाल संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि मामले में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments