शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का प्रथम चरण,मतदान दलों की सुरक्षित वापसी

शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का प्रथम चरण,मतदान दलों की सुरक्षित वापसी

बेमेतरा 18 फ़रवरी 2025:- जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान बेमेतरा और नवागढ़ जनपदों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिला प्रशासन की सटीक रणनीति और सुरक्षा बलों की तैनाती ने यह सुनिश्चित किया कि मतदान बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके। मतदाताओं ने लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर उपस्थिति दर्ज कराई। अब मतदान समाप्ति के बाद मतदान दल अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए सुरक्षित रूप से चुनाव सामग्री के साथ निर्धारित केंद्रों पर वापस लौटे ।मतदान समाप्ति के बाद बेमेतरा और नवागढ़ जनपदों के मतदान दल चुनाव सामग्री के साथ संकलन केंद्रों मे पहुंच चुके है । बेमेतरा जनपद के मतदान दल अपनी सामग्री को कृषि उपज मंडी में जमा किया गया , जबकि नवागढ़ जनपद के मतदान दल शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नवागढ़ में चुनाव सामग्री जमा कर लिया गया है । जिला प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि सामग्री जमा करने की प्रक्रिया भी सुचारू और व्यवस्थित रूप से पूरी हो, ताकि अगली चरण की तैयारी में किसी प्रकार की दिक्कत न आए।

जिला प्रशासन का सराहनीय प्रयास
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने मतदान की प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए व्यापक तैयारी की थी। सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं का प्रबंध किया गया था, जिससे मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मतदान दलों को भी बेहतर ढंग से प्रशिक्षित किया गया था, जिससे चुनाव प्रक्रिया सुगम रही।

सुरक्षा और सुगमता के इंतजाम
मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। पुलिस और सुरक्षाबलों की तैनाती ने यह सुनिश्चित किया कि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष और शांतिपूर्ण रहे। मतदान दलों की वापसी के समय भी सुरक्षा बलों ने पूरी सतर्कता के साथ काम किया, जिससे सामग्री का सुरक्षित संकलन सुनिश्चित किया जा सके।

लोकतंत्र की सफलता
प्रथम चरण के मतदान में ग्रामीणों की भागीदारी और प्रशासन की उत्कृष्ट व्यवस्था ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की सफलता को सुनिश्चित किया है। अब सभी की निगाहें चुनाव के अगले चरणों पर हैं, जहां ग्रामीण मतदाता एक बार फिर से अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और जिले की पंचायतों के लिए प्रतिनिधियों का चयन करेंगे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments