निकाय चुनाव में लापरवाही करने वालों पर कड़ा एक्शन,जानिए किन किन पर हुई कार्रवाई

निकाय चुनाव में लापरवाही करने वालों पर कड़ा एक्शन,जानिए किन किन पर हुई कार्रवाई

दुर्ग: छत्तीसगढ़ में हाल ही में नगरीय निकाय चुनाव संपन्न हुए. चुनाव के लिए प्रशासन कई दिनों से तैयारी कर रहा था. मतदानकर्मियों को चुनावों को लेकर ट्रेनिंग देने के दौरान ही किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करने की चेतावनी प्रशासन की तरफ से दी गई थी. बावजूद इसके कई मतदानकर्मी चुनाव ड्यूटी में लापरवाही करते नजर आए. ऐसे मदानकर्मियों पर कार्रवाई की गई है.

निकाय चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पर कार्रवाई: दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने नगरीय निकाय चुनाव में ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले तीन प्रधान पाठकों और एक उपअभियंता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

जानिए किन किन पर कार्रवाई हुई:

  1. शासकीय प्राथमिक शाला अंजोरा(ख) के प्रधान पाठक अशोक कुमार नेताम की ड्यूटी नगर निगम चुनाव दुर्ग में पीठासीन अधिकारी के रूप में लगाई गई थी. मतदान के बाद दल सामग्री वापसी के लिए भारती कॉलेज पहुंचा. जहां प्रधान पाठक अशोक कुमार शराब पीकर पहुंचे. जिसकी वजह से उन्हें निलंबित किया गया है. उन्हें बीईओ ऑफिस अटैच किया गया है.
  2. शासकीय प्राथमिक शाला अकोला धमधा के प्रधान पाठक लीलाराम साहू की भी नगर निगम दुर्ग में दल क्रमांक 203 में ड्यूटी लगाई गई थी. वे चुनाव ड्यूटी से गायब रहे.
  3. शासकीय प्राथमिक शाला बेलौदी दुर्ग के प्रधान पाठक भुवनेश्वर प्रसाद गर्ग की नगर पालिका अहिवारा में ड्यूटी लगी थी, लेकिन वह भी ड्यूटी से गायब रहे.
  4. ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग दुर्ग के उप अभियंता खूबचंद आडिल की ड्यूटी नगर पालिका कुहारी में लगाई गई थी.

निकाय चुनाव में ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों पर कलेक्टर ने बड़ा एक्शन लेते हुए निलंबित कर दिया.










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments