सुकमा : जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर शुक्रवार को 203 कोबरा वाहिनी, 131वाहिनी सीआरपीएफ एवं जिला बल की संयुक्त पार्टी नक्सल गस्त सर्चिंग हेतु थाना चिंतागुफा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पीनाचंदा, गुंडराजगुडेम, चिंता वागु नदी एरिया जंगल क्षेत्र मे रवाना हुये थे कि अभियान के दौरान शुक्रवार को सुबह लगभग 07:00 बजे ग्राम गुंडराजगुडेम से 1.4 किमी दक्षिण पूर्व में और चिंतावागु नदी के तट पर स्थित घने जंगल क्षेत्र केे पास अज्ञात नक्सलियों के द्वारा छुपाकर कर रखे भारी मात्रा में विस्फोटक व अन्य नक्सली सामाग्रियां बरामद किया गया। घटना मे सभी जवान सुरक्षित है, बाद सभी पार्टी अभियान करते हुए सुरक्षित कैम्प वापस हुई हैं।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments