पिथौरा : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार अनेक परिवार के मुखिया पति-पत्नी, बहू, देवरानी एवं भाई के अलग-अलग क्षेत्रों से जितने के दिलचस्प मामले दिखाई दिए।
पिथौरा विकासखण्ड में सिन्हा परिवार की एक छत के नीचे रहने वाली सास बहू, देवरानी ने तीन स्तरीय चुनाव में जीत दर्ज कर एक अनोखा कारनामा कर दिखाया, वहीं घृतलहरे परिवार में पति पत्नी दोनों जनपद सदस्य चुने गए।
क्षेत्र में त्रिस्तरीय चुनाव के दो चरण सम्पन्न होने के बाद कुछ अनोखे रिकॉर्ड देखने को मिले हैं। इसमें जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 8 से रामदुलारी सीताराम सिन्हा चुनाव जीत कर जिला पंचायत पहुंच गईं।
जिला सदस्य रामदुलारी की पुत्रवधू प्रियंका अमित सिन्हा अपने ग्राम सरकड़ा से सरपंच का चुनाव जीत कर सरपंच बन गई, वहीं रामदुलारी की देवरानी सुमन जितेंद्र सिन्हा ने जनपद सदस्य का चुनाव जीत लिया। इस तरह एक ही परिवार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का असर दिखा और सभी स्तर पर परिवार के सदस्य पहुंच कर अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।
ज्ञात हो कि रामदुलारी सिन्हा इसके पूर्व पिथौरा जनपद अध्यक्ष रह चुकी हैं। वे पहली बार जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई हूं। जबकि बहू प्रियंका एवं देवरानी सुमन पहली बार सरपंच एवं जनपद सदस्य बनी है।
इधर, विकासखण्ड के सपोस जनपद क्षेत्र से निर्विरोध जनपद सदस्य चुने गए पुरुषोत्तम घृतलहरे की पत्नी उषा घृतलहरे भी अन्य क्षेत्र से जनपद सदस्य का चुनाव जीत गई है। अब यह दम्पत्ति क्षेत्र के विकास के लिए जनपद में काम करेंगे। ज्ञात हो कि पुरुषोत्तम घृतलहरे तीसरी बार एवं उषा घृतलहरे दूसरी बार जनपद सदस्य बनी हैं।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments