डौंडीलोहारा : अंबेडकर स्मारक समिति के अध्यक्ष व ओबीसी महासभा छ.ग. के प्रदेश सचिव पुनेश्वर देवांगन के तत्वाधान में डौंडी लोहारा में महान राष्ट्र संत गाडगे बाबा की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर ओबीसी महासभा छत्तीसगढ़ की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष (महिला मोर्चा) ओबीसी खिलेश्वरी , नगर पंचायत डौंडी लोहारा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष निवेंद्र सिंह टेकाम , ब्रम्हकुमारी सीमा दीदी, हेमलाल कवर, निखिल शर्मा, लिमेश्वरी, उमेश्वरी चुरेंद्र, श्रीराम बटोती, हेमलाल सिन्हा, बजरंग सोनी, बहादुर सिंह आदि नागरिक गण उपस्थित थे। ज्ञात हो कि संत गाडगे बाबा रजक धोबी समाज से आते है जिन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन मानव कल्याण तथा समाज हित के लिए समर्पित कर दिया। संत गाडगे ने शिक्षा व स्वच्छता पर विशेष बल दिया एवम् सामाजिक कुरीतियों को जड़ से मिटाने का आजीवन पुरजोर प्रयास किया।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments