प्रदेशभर में मनाया जा रहा महाशिवरात्रि पर्व,शिव मंदिरों में लगा भक्तों का तांता

प्रदेशभर में मनाया जा रहा महाशिवरात्रि पर्व,शिव मंदिरों में लगा भक्तों का तांता

 छत्‍तीसगढ़ में भी महाशिवरात्रि पर्व का उत्‍साह देखते ही बन रहा है। प्रदेश के शिवालयों में भक्‍तों की भीड़ सुबह चार बजे से ही लगी हुई है। मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया गया है, परिसर में विशेष सज्‍जा की गई है। वहीं आज 26 फरवरी महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर पूरा प्रदेश शिवमय हो गया है।

भगवान का अभिषेक करने के लिए सुबह से ही भक्‍तों की भीड़ लगी हुई है। भक्‍त शिव मंदिरों में पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। मंदिरों में भक्‍तों का तांता ही बता रहा है भक्‍तों में भगवान भोलेनाथ के प्रति कैसी आस्‍था है।

गरियाबंद के भूतेश्‍वरनाथ महादेव के दरबार में उमड़ी भक्‍तों की भीड़

गरियाबंद के भूतेश्वरनाथ महादेव के दरबार में भक्‍तों का सैलाब उमड़ा है। मंदिर-देवालयों में शिवभक्त पहुंचकर जलाभिषेक कर रहे हैं। हाथों में जल लेकर भगवान का जलाभिषेक कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यहां हर साल शिवलिंग की ऊंचाई बढ़ रही है। वर्तमान में 84 फीट ऊंचाई और 290 फीट गोलाई है। सुबह से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments