नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे समेत 70 पार्षद कल लेंगे शपथ,भाजपा के कई दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद

नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे समेत 70 पार्षद कल लेंगे शपथ,भाजपा के कई दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद

रायपुर : राजधानी रायपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे समेत सभी 70 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को भव्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 3 बजे बूढ़ातालाब के पास सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में होगा। इस आयोजन को लेकर नगर निगम प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष होंगे मुख्य अतिथि

15 साल बाद भाजपा की नगर निगम में सत्ता में वापसी के चलते यह समारोह खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे।

भाजपा के कई दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री केदार कश्यप, रामविचार नेताम, ओपी चौधरी और सांसद बृजमोहन अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक राजेश मूणत, सांसद सुनील सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, गुरु खुशवंत साहेब और इंद्रकुमार साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

निगम प्रशासन ने वितरित किए आमंत्रण पत्र
शहर में आयोजित इस महत्वपूर्ण राजनीतिक कार्यक्रम को लेकर निगम प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। मंगलवार को निगम प्रशासन की ओर से आमंत्रण पत्र वितरित किए गए, जिसमें शहर के गणमान्य नागरिकों, विभिन्न संगठनों और अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।

भाजपा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह है, क्योंकि 15 वर्षों बाद पार्टी को नगर निगम में बहुमत मिला है। इस शपथ ग्रहण समारोह को नगर निगम के नए कार्यकाल की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें शहर के विकास और नई योजनाओं को लेकर आने वाले दिनों में अहम फैसले लिए जाने की उम्मीद है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments