CG : सगाई के बाद दहेज की मांग पर टुटा रिश्ता,एक्शन में आई पुलिस

CG : सगाई के बाद दहेज की मांग पर टुटा रिश्ता,एक्शन में आई पुलिस

बिलासपुर: सिविल लाइन क्षेत्र की एक युवती की सगाई के बाद उसके मंगेतर और परिवारवालों ने 30 लाख रुपये की दहेज की मांग कर डाली। जब लड़की के परिवार ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई, तो लड़के वालों ने रिश्ता तोड़ दिया। पीड़ित युवती ने सिविल लाइन पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती के मुताबिक, सुकमा निवासी शेख तसवर के परिवार ने विवाह प्रस्ताव रखा था, जिसे दोनों पक्षों ने स्वीकार किया। जुलाई 2023 में लड़के का परिवार बिलासपुर आया और शादी की बातचीत तय हुई। अप्रैल 2024 में रायपुर में सगाई का कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें दोनों पक्षों के लोग शामिल हुए।
 
सगाई के दौरान लड़की के परिवार ने मंगेतर को तीन लाख रुपये नगद, सोने की अंगूठी और 21 हजार रुपये भेंट किए। इसके अलावा, शादी की तैयारियों के तहत कुछ घरेलू सामान लड़के के घर भेज दिया गया था। बाद में मंगेतर और उसके पिता शेख औलिया, सास कासिम बी, जेठ शेख जाकिर, और जेठानी नगमा ने 30 लाख रुपये की मांग करते हुए इसे कर्ज चुकाने की वजह बताया। लड़की के परिवार ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई, तो लड़के वालों ने सगाई तोड़ दी। इस घटना के चलते युवती और उसके परिवार को मानसिक आघात झेलना पड़ा। समाज में बदनामी होने के कारण युवती की शादी रुक गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments