काले जादू का शक महिला की हत्या,आरोपी गिरफ्तार

काले जादू का शक महिला की हत्या,आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर :  बलरामपुर जिले के चांदो थाना क्षेत्र के ग्राम नवाडीहकला पियारटोली में जादू टोना के संदेह पर विधवा तिलासो नाग (65) की नृशंस हत्या कर दी गई। गांव के ही आरोपी बोडरा उर्फ रूपदेव नाग ने पहले महिला के आंख में नुकीला लकड़ी घुसेड़ दी।

उसके बाद ईंट से सिर और चेहरे पर वार कर हत्या कर दी। आरोपी को संदेह था कि महिला के जादू टोना करने से ही उसके एक बेटे की आंखों की रोशनी चली गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घर पर अकेली थी महिला

  1. ग्राम नवाडीहकला पियारटोली निवासी कलेश्वर नाग 18 फरवरी को पत्नी का प्रसव कराने अंबिकापुर आया था। घर में उसकी सास तिलासो नाग अकेली थी। 24 फरवरी को उसे फोन से सूचना मिली कि उसकी सास की मौत हो गई है।
  2. वह अंबिकापुर से ग्राम नवाडीहकला पहुंचा। घर का दरवाजा बाहर से बंद था। सिकड़ी लगा हुआ था। खोलकर भीतर घुसा तो देखा कि सास मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। सिर व चेहरे में चोट के निशान थे।
  3. प्रथम दृष्टया ही मामला हत्या का प्रतीत हो रहा था। पुलिस जांच के दौरान संदेही के रूप में गांव के ही बोडरा उर्फ रूपदेव नाग का नाम सामने आया।
  4. पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। पूछताछ पर उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। सख्ती बरतने पर उसने महिला की अपराध स्वीकार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है।

बच्चों की मौत पर जादू-टोना का संदेह

  1. पुलिस जांच में पता चला कि आरोपित रूपदेव नाग के तीन बच्चे थे। दो साल के भीतर एक पुत्र और एक पुत्री की मौत सड़क दुर्घटना और पानी में डूबने के कारण हो गई थी। तीसरे बच्चे के आंखों की रोशनी कम होने के कारण दिखाई कम देता है।
  2. आरोपी को संदेह था कि तिलासो नाग के जादू टोना से उसके परिवार में ये घटनाएं हो रही हैं। एक - दो माह पहले जादू टोना करने का आरोप लगाकर उसने मृतका से मारपीट भी की थी।

इसलिए आंख में घोंप दी थी लकड़ी

  1. पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसे संदेह था कि मृतका तिलासो नाग घर परिवार के सदस्यों पर जादू टोना करती है। इसी कारण असमय ही परिवार के सदस्यों की मौत हो रही है। एक बच्चे की आंखों की रोशनी कम हुई, तो वह विचलित हो गया था। उसे पता था कि तिलासो बाई घर में अकेली है।
  2. 23 फरवरी की आधी रात वह मृतका के घर गया। सबसे पहले नुकीला लकड़ी महिला के आंख में घोप दिया। उसके बाद पास में पड़े ईट से उसके आंख, चेहरा व सिर में चोट पहुंचाकर हत्या कर भाग गया। भागते समय उसने घर के दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया था।

 









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments