परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद / छुरा :दिवासी ध्रुव गोंड समाज छुरा समाज सर्कल का वार्षिक समारोह का आयोजन ग्राम टेंगनाबासा में किया गया था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ध्रव गोंडं समाज राज के संरक्षक व सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष नीलकंठ सिंह ठाकुर थे। वहीं अध्यक्षता सर्कल अध्यक्ष बुढ़ान सिंह ध्रुव ने किया। विशेष अतिथि बतौर सर्कल संरक्षक ईसाइ राम ध्रुव, व सर्कल उपाध्याय हेमलाल ध्रुव उपस्थित थे।
मंच का संचालन समाज के सचिव कोमल व त्रिलोक ध्रुव ने किया। पूर्व सचिव देवनारायण ध्रुव नेआय व्यय की जानकारी दी।
समाज के शिक्षक शिवेन्द्र व हेमलाल ध्रुव ने कहा कि समाज के सेवा के लिए हमेशा पत्तपर रहेंगें।
अध्यक्ष बुढान सिंह ठाकुर ने कहा की यह बैठक पैसौं का वितरण के लिए नही है, बल्कि समाज को समाज से सगीत हो कर जोड़ना है। समाज भेद भाव ईर्ष्या को छोड़ कर आगे बढे़ यही मेरी कामना है।
मुख्य अतिथि नीलकंठ सिंह ठाकुर ने कहा कि समाज आगे तभी आगे बढ़ सकता है जब वह संगठित हो कर शिक्षित बन संघर्षं करे। समाज न्याय निष्पक्षता तथा तटस्थता के साथ हो इसका सभी को पालन करना होगा जिसका सभी को ध्यान देना होगा। अंत में महाशिवरात्रि क्यो मनाया जाता है उस शिव का शाब्दिक अर्थ के साथ शिव रात्रि के महत्व पूर्ण वैज्ञानिक अर्थ वताया।
समाज गंगा द्वारा भगवान बड़ा देव शिव जी के पूजा अराधना कर वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में गोड़ी धर्म संवर्न गोड़वाना समिति के द्वारा आकर्षक नृत्य प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर समाज के प्रमुख जनो में गैंग राम, कौशल, शिक्षक फूल सिंग, सेवक, गंगा राम, देव नारायण धरम, हेमंत, ओमन, चैतन्य, श्रीराम, निरंजन, रामलाल, मंदीर, ईतवारी, सामने, दुलम बाई, देश बाई, रामप्रसाद, चंदन, कन्हैया, उमाशंकर, भूपेंद्र, डोमेश्वर सहित बडी़ संख्या में ध्रुव गोंड समाज सर्कल छुरा के समाजिक लोग उपस्थित थे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments