धान खरीदी के नाम पर बड़ा खेल, FIR दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

धान खरीदी के नाम पर बड़ा खेल, FIR दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

बिलासपुर : जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में धान खरीदी में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। मल्हार समिति के भौतिक सत्यापन के दौरान धान में रेत और भूसी मिलाकर अफरा-तफरी की गई थी। मामले में समिति प्रभारी संतु यादव और डाटा एंट्री ऑपरेटर देवेंद्र बंजारे के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने देवेंद्र बंजारे को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि संतु यादव फरार है। ASP उदयन बेहार का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ग्राम भगवानपाली स्थित मल्हार समिति में धान खरीदी के नाम पर बड़ा खेल सामने आया है। शिकायत शाखा प्रबंधक ने दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि धान की खरीदी के दौरान ऑनलाइन एंट्री में हेराफेरी की गई और धान में रेत व भूसी मिलाकर अफरा-तफरी की गई। पुलिस ने देवेंद्र बंजारे को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि संतु यादव की तलाश जारी है। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments