बीजेपी युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष कपिल गोयल पर पत्नी सहित 1.25 करोड़ की धोखाधड़ी में केस

बीजेपी युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष कपिल गोयल पर पत्नी सहित 1.25 करोड़ की धोखाधड़ी में केस

बीजेपी के युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष कपिल गोयल की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ पहले ही केस दर्ज हो चुका था और अब 1 करोड़ 25 लाख रुपए की धोखाधड़ी में नया केस लसूडिया थाने इंदौर में दर्ज किया गया है। उनकी हरकतों के चलते ही पार्टी पहले ही उन्हें बाहर कर चुकी है। 

इनके खिलाफ यह हुआ केस  

फरियादी नरेंद्र कुमार माहेश्वरी की शिकायत पर लसूडिया पुलिस ने कपिल गोयल पिता कमल किशोर गोयल, दीपाली पति कपिल गोयल, अभिषेक राठौर पिता देवीसिंह राठौर, शुभम पिता भगवती मालवीय पर आईपीसी धारा 420, 406, 465, 467, 468, 471 और 120बी की धारा में केस दर्ज किया है।

यह लिखा है एफआईआर में

फरियादी ने पुलिस को बताया कि मैंने अपने बकाया पैसों की नोटरी कराने और 3 बैंक चेक लेने के लिए कपिल गोयल को बोला। इसमें उन्होंने सहमति भी दी और कुल राशि एक करोड़ 25 लाख 90 हजार 500 रुपए की नोटरी 13 मार्च 2024 को एक महीने की मोहलत पर कराई। इस दौरान वह चुपके से धोखा देकर निकल गए। अभी तक नोटरी का कोई चेक नहीं दिया ना ही पेमेंट किया। पिछले महीने मई 2024 को कपिल ने 50 लाख रुपए का चेक दिया था लेकिन उसके बैंक में गया तो पता चला कि इसमें तो राशि ही नहीं है। इसके चलते चेक नहीं लगा। 

FIR

इसके पहले यह भी केस 

गोयल पर पहले भी धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज हुआ था। फिर इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ धमकाने की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था। इसके बाद बीजेपी ने उसे पद से हटा दिया। लसूडिया थाने के पहले बीते साल 2024 में एमजी रोड पुलिस ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष कपिल गोयल के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था। इसी दौरान एमआईजी पुलिस ने फरियादी कुलदीप की शिकायत पर कपिल गोयल और उसके मित्र चंद्रमूल चंदानी पर धमकाने का केस दर्ज किया था।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments