ग्वालियर :- ग्वालियर के मुरार स्थित जिला अस्पताल में आधी रात को विवाद हो गया, जिसके बाद कार सवार आधा दर्जन बदमाश पार्किंग कर्मचारी को कार में अगवा कर ले गए। बदमाशों ने रातभर उसे कार में बुरी तरह पीटा और उसके हाथ-पैर तक तोड़ दिए। सुबह थाटीपुर के चौहान प्याऊ इलाके में मरणासन्न हालत में उसे फेंककर फरार हो गए। अपहरण और मारपीट की यह घटना रात करीब 3 बजे की है। गंभीर रूप से घायल कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार सवार बदमाशों ने उसके साथ बेहद
मारपीट की। पूरी घटना अस्पताल के गेट पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। शहर के हुरावली निवासी लालेश बघेल पुत्र रामचंद्र बघेल जिला अस्पताल में सुजान सिंह गुर्जर द्वारा संचालित पार्किंग में काम करता है। रविवार-सोमवार रात करीब 3 बजे वैन्यू कार से आए पांच से छह युवकों ने उससे शराब के लिए रुपए मांगे। लालेश के मना करने पर बदमाशों ने उससे विवाद शुरू कर दिया।
बेरहमी मारपीट की पूरी घटना अस्पताल के गेट पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। शहर के हुरावली निवासी लालेश बघेल पुत्र रामचंद्र बघेल जिला अस्पताल में सुजान सिंह गुर्जर द्वारा संचालित पार्किंग में काम करता है। रविवार-सोमवार रात करीब 3 बजे वैन्यू कार से आए पांच से छह युवकों ने उससे शराब के लिए रुपए मांगे। लालेश के मना करने पर बदमाशों ने उससे विवाद शुरू कर दिया।
विवाद बढ़ने पर कार सवार युवकों ने पार्किंग कर्मचारी के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान कुछ लोग बचाव के लिए पहुंचे तो बदमाशों ने उन्हें भी धमकाकर खदेड़ दिया। मारपीट के बाद बदमाश लालेश को जबरन कार में डालकर अगवा कर ले गए। करीब डेढ़ घंटे तक उसे कार में बुरी तरह पीटा, जिससे उसके हाथ-पैर टूट गए। इसके बाद आरोपी उसे चौहान प्याऊ इलाके में मरणासन्न हालत में फेंककर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में उसे
अस्पताल भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक, मारपीट में लालेश का एक हाथ टूट गया है, सिर में गंभीर चोट के साथ पूरा शरीर सूजा हुआ है। पूरी वारदात अस्पताल गेट पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो पूरी घटना वहां पर लगे CCTV कैमरों में कैद हुई है। अब पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुट गई है। फिलहाल पता नहीं चल सका है कि कार सवार बदमाश कौन थे। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments