जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव,शाम तक आएगा फाइनल रिजल्ट

जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव,शाम तक आएगा फाइनल रिजल्ट

छत्तीसगढ़ में आज 5 फरवरी को जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव होंगे. प्रदेश के कई जिलों में ये चुनाव एक साथ हो रहे हैं. इसके नतीजे भी आज ही आ जाएंगे.

हालांकि प्रदेश के सभी जिलों में किस पार्टी के कुल कितने अध्यक्ष बने हैं, ये आज शाम तक ही पता चल जाएगा.

तैयारियों में जुटे प्रत्याशी

प्रदेश में पिछले दो महीनों से चुनावी रंग छाया हुआ है. आज जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव के साथ प्रदेश में चुनावी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. नगरीय निकायों के बाद अब पंचायत चुनाव का भी आज आखिरी दिन है. आज 5 फरवरी को प्रदेश के कई जिलों में जिला पंचायत और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होंगे.

अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनने वाले प्रत्याशियों की भी धड़कनें बढ़ी हुई हैं. कई जगह निर्दलीय प्रत्याशी पार्टी के नेताओं का समीकरण बिगाड़ रहे हैं. जिन्हें मनाने के लिए पार्टी के नेता भी कोई तसर नहीं छोड़ रहे हैं.

तैयारियों में जुटे थे दावेदार

इधर जिला पंचायत सदस्य पदों का रिजल्ट आने के बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनने का सपना देखने वाले प्रत्याशी जोड़-तोड़ में जुट गए. ज्यादा सीटों पर कब्जा करने के लिए खुद राजनीतिक दलों ने तैयारी कर ली थी. BJP ने सभी जिलों के लिए अपने पर्यवेक्षक भी नियुक्त कर लिए थे. आज इन सभी के परीक्षा की भी घड़ी है. हालांकि BJP ने ये दावा भी किया है कि प्रदेश की ज्यादातर जिला पंचायत में अध्यक्ष की सीट पर BJP का कब्जा होगा. बता दें कि कल 4 मार्च को प्रदेश में जनपद पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो गए हैं.










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments