संदेही का पता बताने पर इनाम की घोषणा

संदेही का पता बताने पर इनाम की घोषणा

 बेमेतरा टेकेश्वर दुबे। 5 मार्च 2025/- बेमेतरा जिले के चौकी सम्बलपुर थाना नवागढ़ अप.क्रं. 40/2025 धारा 103 (1) बीएनएस के प्रकरण में मर्ग क्रं. 09/2025 धारा 194 बीएनएस के प्रार्थी अजय राजपूत पिता लतेल राजपूत उम्र 41 वर्ष सा० सोनपुरी चौकी सम्बलपुर के द्वारा दिनांक 16.02.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया की वह अपनी पत्नि एवं पुत्री उम्र 12 वर्ष के साथ खेत से राहर को लेकर आ रहा था, कुछ देर के बाद प्रार्थी की पुत्री उम्र 12 वर्ष का कही पता नही चला, खोजबीन के बाद पुत्री धान खेत में पड़ी मिली थी |

  जिस पर मर्ग जांच के दौरान शार्ट पीएम रिपोर्ट प्राप्त होने पर धारा 103(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं गवाहों के द्वारा सोहन राजपूत पिता रज्जु राजपूत उम्र 30 वर्ष सा० सोनपुरी चौकी सम्बलपुर के उपर मृतिका की हत्या करने का संदेह किया है, संदेही सोहन राजपूत सकुनत से फरार है। फरार आरोपी के गिसतारी हेतु हर सभंव प्रयास किया गया है। किन्तु अथक प्रयास के उपरांत भी फरार आरोपी का आज दिनांक तक कोई पता नही चल सका है।

 श्री रामकृष्ण साहू भा.पु.से. वरि.पुलिस अधीक्षक बेमेतरा पुलिस रेग्युलेश्न के पैरा क्रमाक 80(ए) में निहित प्रावधानों के तहत घोषणा करता हूँ, कि जो फरार आरोपी सोहन राजपूत पिता रज्जू राजपूत उम्र 30 वर्ष की गिसतारी हेतु युक्तियुक्त सूचना देगा, जिससे विधिपूर्वक गिस्तार किया जा सके, उसे रूपये 5,000 (पाँच हजार) नगद राशि से पुरस्कृत किया जावेगा। पुरस्कार के सम्बंध में पुलिस अधीक्षक बेमेतरा जिला बेमेतरा का निर्णय अंतिम होगा तथा सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जावेगा।संपर्क दूरभाष क्रमांक पुलिस अधीक्षक बेमेतरा 9479190088,अति.पुलिस अधिकारी बेमेतरा एवं चौकी प्रभारी सम्बलपुर 8435397978 ।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments